फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Drug Case: सुशांत सिंह राजपूत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को राहत, 403 दिन बाद मिली जमानत

Mon, 04 Jul 2022 12:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 04 Jul 2022 12:21 PM IST
सार

बॉलीवुड के चर्चित ड्रग्स मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद चर्चा में आए ड्रग्स मामले में पिछले साल गिरफ्तार हुए अभिनेता के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को जमानत दे दी। 

विज्ञापन
Bombay HC grants bail to ex-flatmate of late actor Sushant Singh Rajput Siddharth Pithani after one year
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के चर्चित ड्रग्स मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सिद्धार्थ पिठानी को राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद चर्चा में आए ड्रग्स मामले में पिछले साल गिरफ्तार हुए अभिनेता के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को जमानत दे दी। मामले में जस्टिस भारती डांगरे ने 50,000 रुपये के निजी बॉन्ड पर जमानत का आदेश दिया। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चर्चा में में ड्रग्स  मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले साल 28 मई को सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया था।

Bombay HC grants bail to ex-flatmate of late actor Sushant Singh Rajput Siddharth Pithani after one year
शोविक चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : Social Media

इस मामले में अपनी पहली तीन जमानत अपील खारिज होने के बाद सिद्धार्थ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आवेदन एडवोकेट अद्वैत ताम्हंकर द्वारा दायर किया गया था। इस याचिका में पिठानी की तरफ से दलील की दी गई थी कि उनके खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो वह मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल थे। वहीं, इसके खिलाफ एनसीबी की तरफ से तर्क दिया कि उनके लैपटॉप और फोन पर वीडियो और अन्य सबूत हैं। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के खातों के जरिए बैंक से हुए लेनदेन भी नशीले पदार्थों की खरीद से जुड़े हैं।

Bombay HC grants bail to ex-flatmate of late actor Sushant Singh Rajput Siddharth Pithani after one year
सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिठानी पर अन्य आरोपों के साथ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 ए (अवैध यातायात और अपराधियों को शरण देने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पिठानी ने अपनी जमानत याचिका में यह भी कहा कि उनके खिलाफ धारा 27 ए को गलत तरीके से लागू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bombay HC grants bail to ex-flatmate of late actor Sushant Singh Rajput Siddharth Pithani after one year
रिया चक्रवर्ती- शौविक चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुए मौत के बाद एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू की थी। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। फिलहाल ज्यादातर आरोपी जमानत पर बाहर हैं। इस मामले में श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण, भारती सिंह समेत कई बॉलीवुड कलाकारों के नाम सामने आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed