{"_id":"5e5fe4d18ebc3ec4a70a34ff","slug":"boney-kapoor-and-his-family-gathered-for-a-small-pooja-at-the-sridevi-house-in-chennai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के घर पहुंच बोनी कपूर ने की बरसी की पूजा, जिनके घर हुई थी शादी वे भी आए यादें सजोने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के घर पहुंच बोनी कपूर ने की बरसी की पूजा, जिनके घर हुई थी शादी वे भी आए यादें सजोने
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बोनी कपूर
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फागुन महीने की दशमी को दो साल पहले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी का निधन हुआ था। बुधवार को हिंदू कैलेंडर की तिथि के हिसाब से उनके पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के घर पर पूजा कर उन्हें याद किया। इस दौरान दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारे अजित खासतौर पर उनके साथ रहे।
2 of 4
Janhvi Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
24 फरवरी को अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से श्रीदेवी की दूसरी बरसी पर मुंबई में अपने घर में दिन भर उदासी के साथ कैद रहे बोनी कपूर ने लगता है अब नियति को अपना लिया है। वह मान चुके हैं कि अपनी पत्नी के गम में लगातार डूबे रहने की बजाय अब समय श्रीदेवी के साथ बिताए अच्छे पलों को याद करने का है और आगे बढ़ने का है।
3 of 4
Janhvi Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
चेन्नई के मलयापुर इलाके में श्रीदेवी के घर पर बोनी अपनी बेटी जाह्नवी के साथ पहुंचे। श्रीदेवी के घर वाले भी आए। उनकी याद में एक संक्षिप्त पूजा का आयोजन हुआ। पिंक की तमिल रीमेक में अभिनय कर चुके साउथ के सुपर स्टार अजित कपूर इस मौके पर खासतौर से बोनी कपूर के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Boney Kapoor
- फोटो : Social Media
इस पूजा में शामिल होने के लिए बोनी कपूर के अभिन्न मित्र राम पंजाबी अपनी पत्नी राखी पंजाबी के साथ इंडोनेशिया से आए थे। इस पूजा के दौरान सबसे खास उपस्थिति रही अभिनेता विजय कुमार की जिनके घर बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी हुई थी। अपनी मां को याद करते हुए जाह्नवी ने भी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।