{"_id":"5b715f6342c792756a49728b","slug":"boney-kapoor-becomes-emotional-on-sridevi-birth-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को याद कर बोनी कपूर हुए इमोशनल, बोले - 'लीजेंड्स कभी नहीं मरते'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को याद कर बोनी कपूर हुए इमोशनल, बोले - 'लीजेंड्स कभी नहीं मरते'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
sridevi boney kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी जगह लोगों के दिलों में आज भी वैसे ही है जैसे कि पहले थी। श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर देशभर में लोग उन्हें अपनी अपनी तरह से याद कर रहे हैं। मुंबई में एक बिल्डिंग पर श्रीदेवी की पेंटिंग बनाई गई तो वहीं श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने भी श्रीदेवी को नम आंखों से याद किया।
Boney Kapoor on Sridevi`s death
श्रीदेवी के पति और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने हाल ही में एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी को याद करते हुए कहा - 'हर पल श्रीदेवी को याद करते हैं। कुछ हीरो होते हैं और कुछ लीजेंड्स, हीरो को याद किया जाता है और लीजेंड्स कभी नहीं मरते।'
Sridevi and arjun kapoor
बोनी कपूर ने आगे कहा - 'श्रीदेवी हर पल हमारे साथ है। एक पल भी ऐसा नहीं आया जब हमनें उन्हें याद न किया हो।' श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मां को याद किया। इस मौके पर जाह्नवी ने पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में जाह्नवी श्रीदेवी की गोद में है और पीछे बोनी कपूर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi boney kapoor
अगर श्रीदेवी हमारे बीच होतीं तो यह उनका 55वां जन्मदिन होता। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। श्रीदेवी अपने करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थीं। सभी लोग फंक्शन से वापस आ गए थे लेकिन श्रीदेवी ने 2 दिन रुकने का फैसला किया था। इसी बीच बाथटब में डूबकर उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
Janhvi Kapoor
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की बात करें तो वह 'धड़क' के बाद 'तख्त' में नजर आएंगी। इस फिल्म का ऐलान हाल ही में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किया था। 'तख्त' एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी जिसमें जाह्नवी के अलावा कई बड़े दिग्गज एक्टर्स होंगे। 'तख्त' में जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर होंगे।