{"_id":"5dc7e4288ebc3e5b0d457d6d","slug":"boney-kapoor-birthday-special-here-are-untold-facts-of-his-first-wife-mona-shourie-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी को छोड़ बोनी कपूर ने रचाई थी श्रीदेवी संग शादी, मोना ने किए थे बड़े खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली पत्नी को छोड़ बोनी कपूर ने रचाई थी श्रीदेवी संग शादी, मोना ने किए थे बड़े खुलासे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले बोनी कपूर 11 नवंबर को अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। बोनी कपूर की दूसरी पत्नी और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे लेकिन आज हम बात कर रहे हैं बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की। साल 2012 में कैंसर की बीमारी की वजह से बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर इस दुनिया से रुख्सत हो गई थीं। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे बोनी कपूर और मोना शौरी की शादी हुई और फिर दोनों का अलगाव हो गया।
2 of 5
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ
- फोटो : Social Media
बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना से शादी की थी। साल 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और साल 1987 में उनकी बहन अंशुला का। लेकिन कुछ साल बाद बोनी और श्रीदेवी इतने करीब आ गए कि दोनों ने साल 1996 में शादी कर ली।साल 1996 को जब बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शादी कर ली तब जाकर मोना कपूर को एहसास हुआ कि उनका घर टूट चुका है।
3 of 5
मोना कपूर बच्चों के साथ
- फोटो : social media
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से दुखी मोना ने एक बार 2007 के एक इंटरव्यू में कहा था कि बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। यही वजह है कि जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो धक्का लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Kapoor, Mona Shourie Kapoor, Anshula Kapoor
- फोटो : social media
मोना कपूर ने कहा था- बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत थी। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका था। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर था। उन्होंने इस रिश्ते के दर्द को चुपचाप बर्दाश्त कर लिया। मोना ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि दोनों की शादी का बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला तब स्कूल में थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे-बुरे तानों का सामना करना पड़ा लेकिन वे स्ट्रॉन्ग बने और पूरी कंडीशन को समझा।
विज्ञापन
5 of 5
मोना कपूर
बता दें श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में मोना शौरी कपूर ने अकेले ही बेटे अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। शायद यही वजह है कि अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को मां का दर्जा नहीं दिया। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि श्रीदेवी सिर्फ उनके पिता की पत्नी हैं उनकी मां नहीं। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद ये सारी कड़वाहट दूर हो गई और अर्जुन ने खुले दिल से अपनी सौतेली बहनों को अपना लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।