एक बार फिर इतिहास दोहराया जा रहा है, जब हिंदी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर ने अपनी बेटी युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर का नाम किसी दक्षिण भारतीय फिल्म के साथ जोड़ा है। खबर है कि बोनी जान्हवी को तेलुगू फिल्म 'वकील साब' से पवन कल्याण के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में एंट्री करवाने जा रहे हैं।
साउथ में भी बिटिया जान्हवी कपूर का परचम लहराएंगे बोनी कपूर, इन दिग्गजों से चल रही है बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह खबर ठीक वैसी ही है जब पिछले साल रिलीज हुई तमिल फिल्म 'नेरकोंडा पारवाई' के बनने की घोषणा के वक्त बोनी ने जान्हवी कपूर का नाम आगे किया था। दरअसल, ये दोनों ही फिल्में वर्ष 2016 में आई अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की सुपरहिट फिल्म 'पिंक' का रीमेक हैं। जब इसके तमिल रीमेक की बात सामने आई तो बोनी कपूर ने इसका निर्माण करने का फैसला किया और साथ ही खबर सामने आई जान्हवी कपूर के दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू की।
हालांकि, तब यह मुमकिन न हो सका और फिल्म बनकर, रिलीज होकर, हिट भी हो गई है। अब एक बार फिर इसी फिल्म की तेलुगू रीमेक बनने जा रही है और इसका भी निर्माण दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने फिल्म निर्माता दिल राजू के साथ मिलकर बोनी कपूर करने वाले हैं। इसी के साथ खबर है कि इस फिल्म से जान्हवी कपूर भी पवन कल्याण के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।
बता दें कि बोनी कपूर के चार बच्चे हैं जिनमें से वह दो जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर को फिल्मों में लॉन्च कर चुके हैं। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद अर्जुन तो फ्लॉप हो चुके हैं। इस हिसाब से बोनी के पास जान्हवी ही एक तुरुप का पत्ता बची हैं, जिसे वह हर बार आगे कर देते हैं। लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि जान्हवी की एक फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन इस फिल्म को खरीदार तक नसीब नहीं हो रहे हैं।
करण जौहर कितना भी न में सिर हिलाकर फिल्म के ओटीटी पर रिलीज न होने की बात कहते रहें लेकिन दर्शक यह मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अब इस तरह से बार बार जान्हवी का नाम फिल्मों से जोड़ने पर बोनी को कितनी सफलता मिलती है? यह तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद सिनेमाघरों में जान्हवी की फिल्मों की उपस्थिति ही तय करेगी। उनकी झोली में 'गुंजन सक्सेना' की बायोपिक के अलावा करण जौहर की 'दोस्ताना 2' और राजकुमार राव के साथ 'रूही अफजाना' हैं।
पढ़ें: प्रवासी मजदूरों की मदद करने लिए इस अभिनेता ने की सोनू सूद की तारीफ, कहा- 'आप सच में असली हीरो..'