{"_id":"697a2b20087d68b3d805bc15","slug":"border-2-box-office-collection-day-6-sunny-deol-war-drama-crossed-200-crore-in-just-six-days-beats-dhurandhar-2026-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Border 2 Collection: वर्किंग डे का दिखा असर, छठे दिन नीचे आई ‘बॉर्डर 2’ की कमाई; ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Border 2 Collection: वर्किंग डे का दिखा असर, छठे दिन नीचे आई ‘बॉर्डर 2’ की कमाई; ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Wed, 28 Jan 2026 09:51 PM IST
सार
Border 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा बना हुआ है। अब फिल्म ने छह दिनों की कमाई में ‘धुरंधर’ को पछाड़कर, शानदार कमाई की है। यहां जानिए छठे दिन रहा कैसा कलेक्शन…
विज्ञापन
1 of 5
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी देओल और वरुण धवन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है। यही कारण है कि फिल्म शुरुआती छह दिनों में ही 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। अब जानते हैं कि छठे दिन फिल्म ने किया कितना कलेक्शन…
2 of 5
बॉर्डर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
छठे दिन धीमी हुई रफ्तार
‘बॉर्डर 2’ का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। हालांकि, वर्किंग दिनों में कमाई में कुछ कमी जरूर देखने को मिल रही है। अब छठे दिन खबर लिखे जाने तक ‘बॉर्डर 2’ ने 8.98 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, देर रात इस आंकड़े के बदलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई छह दिनों में 208.98 करोड़ रुपए हो गई है।
3 of 5
बॉर्डर 2
- फोटो : अमर उजाला
‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 30 करोड़ रुपए के साथ की थी।
दूसरे दिन फिल्म ने 36.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
इसके बाद तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई 54.50 करोड़ रुपए रही।
चौथे दिन गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 करोड़ रुपए जुटा डाले।
पांचवें दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
अब छठे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 8.98 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉर्डर 2 - धुरंधर
- फोटो : अमर उजाला
‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
‘बॉर्डर 2’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से भी काफी आगे चल रही है। ‘धुरंधर’ अपने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई थी। जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने शुरुआती छह दिनों में ही 208.98 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यानी पहले हफ्ते में ‘बॉर्डर 2’ ने ‘धुरंधर’ को धूल चटाई है। अब देखना ये है कि आने वाले वक्त में भी ‘बॉर्डर 2’ कैसा प्रदर्शन कर पाती है?
विज्ञापन
5 of 5
बॉर्डर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग सिंह ने किया है निर्देशन
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 1971 के हिंदुस्तान-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित फिल्म है। फिल्म में पाकिस्तान के ऑपरेशन चंगेज खान के खिलाफ भारत की सेना की तीनों टुकड़ियों की लड़ाई को दिखाया गया है। कैसे भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।