फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2022 Box Office Collection: ‘केजीएफ 2’ ने 20वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, ‘रनवे 34’, ‘हीरोपंती 2’ का बुरा हाल

Wed, 04 May 2022 08:04 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 04 May 2022 08:04 AM IST
सार

इस साल की ईद पर फिल्म प्रेमियों से ईदी पाने की आस लेकर 29 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दोनों हिंदी फिल्मों ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’ की झोली लोगों ने लबालब भरी नहीं।

विज्ञापन
Box Office Collection KGF Chapter 2 Day 20 Runway 34 Heropanti 2 Day 5 Eid 2022 Day All India Hindi
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की ईद पर फिल्म प्रेमियों से ईदी पाने की आस लेकर 29 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दोनों हिंदी फिल्मों ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’ की झोली लोगों ने लबालब भरी नहीं। हां, हिंदी में डब होकर रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने सोमवार को लड़खड़ाने के बाद मंगलवार को नया हरकारा लगाया और बॉक्स ऑफिस पर असली ईदी इसी को मिली। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी के कलेक्शन में तीसरे सोमवार के मुकाबले तीसरे मंगलवार 100 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया।

Box Office Collection KGF Chapter 2 Day 20 Runway 34 Heropanti 2 Day 5 Eid 2022 Day All India Hindi
रनवे 34 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘रनवे 34’ को मिले सिर्फ 3.50 करोड़
इस साल की ईद पर अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ रिलीज होने का एलान ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करने वाले सलमान खान ने खुद किया था। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता अजय देवगन को भी उम्मीद थी कि ईद पर उनकी फिल्म धुआंधार बिजनेस करेगी लेकिन फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए। शुक्रवार को फिल्म सिर्फ 3.4 करोड़ रुपये की कमा सकी। इसके बाद शनिवार और रविवार को बढ़त दर्ज करते हुए फिल्म ने क्रमश: 5.1 करोड़ और 6.30 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 60 फीसदी से ज्यादा गिरकर 2.42 करोड़ पर आ गया। फिल्ममेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि ईद के दिन यानी मंगलवार को फिल्म कम से कम पांच करोड़ रुपये तो कमाएगी लेकिन ये हो न सका। फिल्म ‘रनवे 34’ का रिलीज के पांचवें दिन यानी ईद पर कुल कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सिर्फ 3.50 करोड़ रुपये रहा।

Runway 34 Review: एनवाई ग्राफिक्सवाला की दक्षता की दमदार शोरील, बतौर निर्देशक अजय देवगन का लिटमस टेस्ट

Box Office Collection KGF Chapter 2 Day 20 Runway 34 Heropanti 2 Day 5 Eid 2022 Day All India Hindi
हीरोपंती 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘हीरोपंती 2’ का हाल सबसे बेहाल

फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का हाल ईद के दिन फिल्म ‘रनवे 34’ से भी खराब रहा। इस फिल्म के प्रचार के लिए इसके हीरो टाइगर श्रॉफ और हीरोइन तारा सुतारिया ने दुआएं भी खूब मांगी लेकिन ईद के दिन दर्शकों का दुलार उन्हें नसीब न हो सका। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने ग्रुप बुकिंग के चलते करीब 6.7 करोड़ रुपये की अच्छी ओपनिंग ली थी। लेकिन, उसके बाद से फिल्म का कलेक्शन जो गिरना शुरु हुआ तो ईद के दिन आकर भी इसमें कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हो सकी। फिल्म ने शनिवार को 5.2 करोड़ रुपये, रविवार को 3.7 करोड़ रुपये, सोमवार को 1.2 करोड़ रुपये और मंगलवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन ईद पर सिर्फ 1.7 करोड़ रुपये ही कमाए। फिल्म का कलेक्शन अब तक कुल 18.50 करोड़ रुपये हो सका है और अब ये फिल्म ‘रनवे 34’ के पांच दिन के कलेक्शन 20.72 करोड़ रुपये से भी पीछे चली गई है।

Heropanti 2 Review: टाइगर श्रॉफ के टूटते तिलिस्म की कहानी, ‘बच्चन पांडे’ के बाद साजिद की एक और खराब फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection KGF Chapter 2 Day 20 Runway 34 Heropanti 2 Day 5 Eid 2022 Day All India Hindi
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी के आठ करोड़
वहीं, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ईद के दिन लोगों की मोस्ट फेवरिट फिल्म बन गई। फिल्म ने अपनी रिलीज के 20वें दिन सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 14 करोड़ रुपये कमा डाले। इसमें से अकेले हिंदी संस्करण ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब आठ करोड़ रुपये कमाए हैं। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी की रिलीज के तीसरे मंगलवार को हुई कमाई तीसरे सोमवार की कमाई से दूनी से भी ज्यादा है। इसके अलावा फिल्म ने कन्नड़ में तीन करोड़ रुपये, तेलुगू में 1.50 करोड़ रुपये, तमिल में 2.50 करोड़ रुपये और मलयालम में 50 लाख रुपये ईद के दिन कमाए। हिंदी में रिलीज हुई किसी फिल्म का रिलीज के 20वें दिन आठ करोड़ रुपये कमाना एक नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Box Office Collection KGF Chapter 2 Day 20 Runway 34 Heropanti 2 Day 5 Eid 2022 Day All India Hindi
केजीएफ 2, बाहुबली 2 - फोटो : social media

20वें दिन के रिकॉर्ड में बाहुबली 2’ को मात
देश के सिनेमा इतिहास में हिंदी में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में रिलीज के 20वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अब तक फिल्म ‘बाहुबली 2’ के पास रहा है। इसने 2017 में रिलीज के 20वें दिन 6.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 3.75 करोड़ रुपये कमाकर 20वें दिन की कमाई में फिल्म ‘पद्मावत’ दूसरे नंबर पर और 3.46 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ‘पीके’ तीसरे नंबर पर है। रिलीज के 20वें दिन की कमाई के हिसाब से टॉप 5 में शामिल बाकी दो फिल्में ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ (3.37 करोड़ रुपये) और ‘कबीर सिंह’ (3.11 करोड़ रुपये) रही हैं। अब फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी के नंबर वन पोजीशन हथिया लेने से फिल्म ‘कबीर सिंह’ 20वें दिन की कमाई की टॉप 5 फिल्मों की सूची से बाहर हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed