{"_id":"5d565ebd8ebc3e6c9a25dfb3","slug":"box-office-collection-of-john-abraham-film-batla-house-and-akshay-kumar-mission-mangal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाटला हाउस ने पहले दिन की कमाई से ही निकाल ली लागत, मिशन मंगल के मुकाबले कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाटला हाउस ने पहले दिन की कमाई से ही निकाल ली लागत, मिशन मंगल के मुकाबले कमाए इतने करोड़
Fri, 16 Aug 2019 04:12 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 16 Aug 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर इस साल रिलीज हुई दोनों फिल्मों को पहले दिन दर्शकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। फिल्म मिशन मंगल जहां अक्षय कुमार के करियर की बेस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है। वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस ने अपने निर्माण की लागत पहले दिन ही वसूल कर ली। फिल्म बाटला हाउस ने रिलीज के पहले दिन 15 करोड़ 55 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म की मेकिंग का बजट 14 करोड़ रुपये है।
Batla House
- फोटो : Social Media
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के आंकड़ों के लिहाज से भले जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल से पीछे रह गई हो लेकिन कारोबारी लिहाज से ये फिल्म मिशन मंगल से आगे दिख रही है। अक्षय कुमार की फिल्म की पहले दिन की 29 करोड़ रुपये की कमाई में फिल्म रिलीज करने वाले तीन हजार थिएटर्स का खर्चा भी बंटने वाला है। वहीं बाटला हाउस ने उससे कहीं कम थिएटर्स में जगह मिलने के बावजूद करीब 15 करोड़ रुपये कमा लिए।
पढें: Review: असल वैज्ञानिक सोच के करीब भी नहीं फटकती 'मिशन मंगल', मिले इतने स्टार्स
पढें: Review: असल वैज्ञानिक सोच के करीब भी नहीं फटकती 'मिशन मंगल', मिले इतने स्टार्स
मिशन मंगल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मिशन मंगल का मेकिंग बजट करीब 32 करोड़ और प्रिंट व एडवर्टाइजिंग (पी एंड ए) का खर्च करीब 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं बाटला हाउस का मेकिंग बजट 14 करोड़ रुपये और पी एंड ए खर्चर 5 करोड़ रुपये है। अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच पिछले साल भी 15 अगस्त पर सीधा मुकाबला हुआ था। तब अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रुपये और जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते ने 20 करोड़ 52 लाख रुपये की कमाई की थी।
पढें: अर्जुन- मलाइका से सलमान-नोरा तक, किसी ने किया मीडिया को इग्नोर तो किसी ने दिए पोज
पढें: अर्जुन- मलाइका से सलमान-नोरा तक, किसी ने किया मीडिया को इग्नोर तो किसी ने दिए पोज
विज्ञापन
विज्ञापन
बाटला हाउस
- फोटो : सोशल मीडिया
बाटला हाउस के स्क्रीन्स शुक्रवार से और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि रिलीज से ठीक पहले अदालत में चली लंबी सुनवाई के चलते तमाम फिल्म प्रदर्शकों ने फिल्म को अपने सिनेमाघरों से हटा लिया था। फिल्म को रिलीज के लिए ग्रीन सिगनल रिलीज से एक दिन पहले ही मिल सका।