{"_id":"5d5629278ebc3e6ccc03dd2d","slug":"vidya-sinha-funeral-mohit-malik-ayub-khan-sunil-pal-reached-her-last-rites","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विद्या सिन्हा को टीवी कलाकारों ने नम आंखों से दी विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सेलेब्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विद्या सिन्हा को टीवी कलाकारों ने नम आंखों से दी विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सेलेब्स
Fri, 16 Aug 2019 03:38 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
vidya sinha
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का निधन गुरुवार दोपहर को हो गया था। वो 72 साल की थीं । विद्या को दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या थी। वो मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई । विद्या के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भी गुरुवार को किया गया ।
vidya sinha
- फोटो : social media
इस मौके पर टीवी के कई सेलेब्रिटीज नजर आए । विद्या का आखिरी सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' (Kullfi Kumarr Bajewala) था। इस सीरियल के लीड एक्टर मोहित मलिक भी विद्या के अंतिम दर्शन को पहुंचे ।
sunil pal
- फोटो : social media
वहीं सुनील पाल को भी फ्यूनरल में देखा गया । एक्टर अयूब खान भी उनकी अंतिम यात्रा में मौजूद रहे । 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल के सभी कलाकार विद्या को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।
'पति पत्नी और वो' की अभिनेत्री विद्या सिन्हा का मुंबई में निधन, आखिरी बार इस सीरियल में आई थीं नजर
'पति पत्नी और वो' की अभिनेत्री विद्या सिन्हा का मुंबई में निधन, आखिरी बार इस सीरियल में आई थीं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
mohit malik
- फोटो : social media
फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि वो मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं। विद्या सिन्हा ने कई सारी फिल्में की। इनमें 'रजनीगंधा', 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्में हैं।
विज्ञापन
mohit malik
- फोटो : social media
संजीव कुमार के साथ उनका गाना 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' बेहद चर्चित हुआ था। फिल्मों के अलावा विद्या का टीवी इंडस्ट्री से भी गहरा नाता रहा। विद्या सिन्हा ने 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद' और 'चंद्र नंदिनी' जैसे कई सीरियल में काम किया ।