{"_id":"5d565edc8ebc3e6c9e1baa30","slug":"ranveer-singh-share-video-with-deepika-padukone-ranveer-singh-ritika-bhavnani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब साली ने रणवीर सिंह को किया किस, तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब साली ने रणवीर सिंह को किया किस, तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस लंदन में सेलिब्रेट किया । इस मौके पर रणवीर की बहन ऋतिका भवानानी और साली अनीशा पादुकोण भी उनके साथ थीं। लंदन में ही रणवीर-दीपिका अपनी फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं । रणवीर ने अनीशा, दीपिका और बहन रितिका के साथ कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
वीडियो में रणवीर सिंह अपनी बहन ऋतिका और साली अनीशा पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं । इसमें रणवीर बहन ऋतिका और साली अनीशा के बीच बैठे हैं । दोनों ही रणवीर को किस करती हैं तो वो फनी रिएक्शन देते हैं ।
3 of 5
ranveer singh
- फोटो : social media
वहीं दूसरे वीडियाे में दीपिका कैमरे को देख हेलो करती दिख रही हैं । वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर दोनों वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं । इसके साथ रणवीर सिंह ने रक्षाबंधन के खास मौके पर अपनी बहन के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की।
ranveer singh, deepika padukone
- फोटो : social media
इस बचपन की तस्वीर में रणवीर सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हैं । वहीं ऋतिका लहंगे-चोली में क्यूट लग रही हैं । बता दें कि फिल्म '83' में रणवीर, कपिल देव का रोल निभा रहे हैं । वहीं दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रोल में नजर आएंगी । फिल्म का एक पोस्ट रणवीर ने अपने बर्थडे पर शेयर किया था ।
deepika padukone, ranveer singh
- फोटो : social media
दर्शकों ने पोस्टर को बहुत पसंद किया है । फिल्म को लेकर दीपिका ने कहा, 'एक एक्टर होने के नाते हम पर्सनल बॉन्डिंग के बारे में नहीं सोच सकते हैं । सिर्फ काम पर ध्यान देते हैं। हम सिर्फ कैरेक्टर के बारे में सोचते हैं । पर्सनल बॉन्डिंग को पर्दे पर नहीं दिखा सकते' ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।