सब्सक्राइब करें

बैन लगने के बाद मीका सिंह ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे, यूजर्स बोले- 'पाकिस्तान से लौट आए भाई'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
mika singh shout slogan bharat mata ki jai users troll him
mika singh - फोटो : social media
मीका सिंह इस वक्त विवादों में घिरे हुए हैं। 8 अगस्त को वो पाकिस्तान में कॉन्सर्ट करने गए थे, जिसका नाम 'मीका सिंह नाइट' था । पाकिस्तान में जाकर गाना गाने पर उन्हें बॉलीवुड में बैन कर दिया गया । अब मीका ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मीका अटारी बॉर्डर पर 'भारत माता की जय' के नारे लगाते नजर आ रहे हैं । 
mika singh shout slogan bharat mata ki jai users troll him
mika singh - फोटो : social media
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया । एक यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान से लौट आए भाई' । वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अब तो बोलना ही पड़ेगा' । ऐसे ही कई यूजर्स मीका का विरोध कर रहे हैं । बता दें कि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने मीका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन पर प्रतिबंध लगा दिया।

पाकिस्तान में कंसर्ट करने के बाद मीका सिंह ने किया सोशल मीडिया पर ये पोस्ट, मांगी मदद
mika singh shout slogan bharat mata ki jai users troll him
mika singh - फोटो : instagram
एसोसिएशन का कहना है कि सिंगर ने इस वक्त (धारा 370 हटने के बाद) पैसे के लिए यह काम करके गलत किया है। दरअसल, मीका सिंह ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में 8 अगस्त को परफॉर्म किया था। मीका के वीडियो को पाकिस्तान की जर्नलिस्ट नायला इनायत ने शेयर किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bharat Mata ki Jai! Thank you everyone for such a warm welcome. Happy Independence Day once again and salute to our jawans. They aren’t able to celebrate any festival, all to make our lives better. Jai hind..

A post shared by Mika Singh (@mikasingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
mika singh shout slogan bharat mata ki jai users troll him
mika singh - फोटो : instagram
इनायत ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा था, 'देखकर खुश हूं कि हाल ही में कराची में भारतीय सिंगर मीका सिंह ने जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेहंदी की रस्म में परफॉर्म किया। अगर यही चीज नवाज शरीफ के रिश्तेदार के यहां होती तो गद्दारी के हैशटैग चल रहे होते।'
विज्ञापन
mika singh shout slogan bharat mata ki jai users troll him
mika singh - फोटो : firstpost
मीका सिंह का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय फैंस की नाराजगी देखी गई। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर यूजर्स ने ‘शर्म करो’, ये दिन आ गए?’, ‘पाजी आप भी गद्दार निकले’ जैसे कमेंट लिखे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed