{"_id":"5d3ebd898ebc3e6c9d3b4e3f","slug":"box-office-collection-of-judgementall-hai-kya-the-lion-king-super-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले वीकएंड पर 'जजमेंटल है क्या' की कमाई मणिकर्णिका से आधी भी नहीं, 'द लॉयन किंग' बनी नंबर दो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले वीकएंड पर 'जजमेंटल है क्या' की कमाई मणिकर्णिका से आधी भी नहीं, 'द लॉयन किंग' बनी नंबर दो
Mon, 29 Jul 2019 03:55 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 29 Jul 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Judgementall Hai Kya and The Lion King
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में अक्सर घिरी रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की अपनी नई फिल्म जजमेंटल है क्या से बंधी उम्मीदें सौ फीसदी पूरी होती नहीं दिख रही हैं। फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी कोई खास फायदा नहीं मिला और फिल्म शनिवार के मुकाबले रविवार को मामूली बढ़त के साथ पहले वीकएंड में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। कंगना की पिछली फिल्म मणिकर्णिका ने पहले वीकएंड में 42 करोड़ 55 लाख रुपये कमाए थे। उधऱ डिजनी की फिल्म द लॉयन किंग भारत में इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में दूसरे नंबर पर आ गई है।
Judgementall Hai Kya
- फोटो : social media
फिल्म जजमेंटल है क्या ने रिलीज के पहले दिन पांच करोड़ 40 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म के दूसरे दिन यानी शनिवार को बड़ी बढ़त लेने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन दूसरे दिन भी ये फिल्म सिर्फ सात करोड़ सात लाख रुपये ही कमा सकी। फिल्म को रविवार का भी खास फायदा नहीं मिला और इसका कलेक्शन तीसरे दिन आठ करोड़ के आसपास ही सिमट गया। फिल्म जजमेंटल है क्या की निर्माता कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स का अनुमान था कि फिल्म पहले वीकएंड में कम से कम 25 करोड़ रुपये का कारोबार जरूर करेगी लेकिन फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।
Super 30
- फोटो : Social Media
ऋतिक का करिश्मा जारी है
उधर, ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 धीरे धीरे अपने मुनाफे को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। फिल्म ने शनिवार तक ही 120 करोड़ 32 लाख रुपये की कमाई कर ली थी। उम्मीद की जा रही है कि तीसरे हफ्ते में फिल्म 125 करोड़ रुपये की कमाई का पड़ाव छू लेगी। करीब 80 करोड़ की लागत से बनी फिल्म सुपर 30 को हिट फिल्म का तमगा तो मिल चुका है क्योंकि अपने दूसरे राइट्स की बिक्री मिलाकर ये फिल्म 160 करोड़ रुपये के लाइफटाइम बिजनेस के आंकड़े को छू चुकी है।

Spiderman Home Cumming
- फोटो : social media
स्पाइरमैन फार फ्रॉम होम का रिकॉर्ड
सोनी पिक्चर्स की फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम इस बीच भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पाइडरमैन फिल्म बन चुकी है। दुनिया भर में एक अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर की इस फिल्म ने भारत में अब तक 84 करोड़ 33 लाख रुपये कमा लिए हैं।

द लायन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
कैप्टन मार्वेल से आगे द लॉयन किंग
डिजनी की फिल्म द लॉयन किंग भारत में इस साल रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों में कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर आ पहुंची है। इसने अब तक 98 करोड़ 48 लाख रुपये की कमाई करते हुए मार्वेल की फिल्म कैप्टन मार्वेल की 85 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में नंबर एक पर है एवेंजर्स एंडगेम, जिसने भारत में 367 करोड़ रुपये की कमाई की।