{"_id":"5d04f2e88ebc3e7dae2d146a","slug":"box-office-collection-of-tapasi-pannu-game-over-salman-khan-bharat-mib-international-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 50 लाख भी नहीं कमा पाई तापसी की सोलो फिल्म, भारत 200 करोड़ से बस इतनी दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले दिन 50 लाख भी नहीं कमा पाई तापसी की सोलो फिल्म, भारत 200 करोड़ से बस इतनी दूर
Sat, 15 Jun 2019 07:00 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 15 Jun 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Game Over, Salman Khan, bharat, MIB: International
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में तापसी पन्नू की ब्रांडिंग पर उनकी लेटेस्ट फिल्म 'गेम ओवर' को हिंदी में डब करके रिलीज करने का फैसला भारी पड़ गया है। यह फिल्म रिलीज के पहले दिन पूरे देश में सिर्फ 38 लाख रुपये का कारोबार करके रेस से बाहर हो गई है। वहीं इसके साथ रिलीज हुई एमआईबी इंटरनेशनल का बिजनेस भी कुछ खास नहीं रहा, ये फिल्म पहले दिन दो करोड़ 96 लाख रुपये की ही कमाई कर सकी। शुक्रवार के दिन सलमान खान की फिल्म भारत का कारोबार अपनी रिलीज के 10वें दिन इन दोनों फिल्मों की कुल कमाई से भी ज्यादा रहा।
game over
- फोटो : social media
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत की कमाई अब 175 करोड़ 85 लाख रुपये हो गई है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म एक्स मेन डार्क फीनिक्स ने बीते हफ्ते की कमाई मिलाकर 1106 स्क्रीन्स पर 16 करोड़ 42 लाख की कमाई की। वहीं, गॉडजिला किंग ऑफ मॉन्सटर्स भी भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में तीन करोड़ 47 लाख की कमाई की। फिल्म ने भारत में अब तक कुल 22 करोड़ 75 लाख से ज्यादा की कमाई कर ली है।
PM Narendra Modi
- फोटो : social media
एक और हॉलीवुड फिल्म अलादीन ने तीसरे हफ्ते में करीब पांच करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म अब तक भारतीय बाजार में 48 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं अब भी यह फिल्म थिएटरों में लगी है। हालांकि फिल्म की कमाई अब धीमी पड़ चुकी है। बीते हफ्ते इस फिल्म ने 76 लाख रुपये कमाए और कमाई का कुल आंकड़ा 22.6 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
De De Pyaar De
- फोटो : social media
इसी के साथ रिलीज हुई फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड को तकरीबन सारे सिनेमाघरों से उतार लिया गया है। अब यह फिल्म सिर्फ दो थिएटर्स में चल रही है। अजय देवगन, तब्बू, राकुलप्रीत सिंह और जिमी शेरगिल जैसे सितारों से सजी फिल्म दे दे प्यार दे चार हफ्ते बाद भी 622 स्क्रीन्स पर चल रही है। चौथे हफ्ते में इसने तीन करोड़ 26 लाख की कमाई की औऱ अपनी कमाई का आंकड़ा 96 करोड़ 78 लाख रुपये तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Avengers Endgame
- फोटो : file photo
एवेंजर्स सीरीज के तीसरे फेज की आखिरी फिल्म एवेंजर्स एंडगेम सातवें हफ्ते में देश की डेढ़ सौ स्क्रीन्स पर अब भी चल रही है। फिल्म ने सातवें हफ्ते में 46 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की। एवेंजर्स एंडगेम की भारत में कुल कमाई अब तक 366 करोड़ रुपये 46 लाख रुपये हो चुकी है।