{"_id":"5d3d67db8ebc3e6d1b73f614","slug":"box-office-collection-of-the-lion-king-judgementall-hai-kya-arjun-patiala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर 'द लॉयन किंग' के आगे 'जजमेंटल है क्या' ने टेके घुटने', अर्जुन पटियाला भी हुई ढेर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर 'द लॉयन किंग' के आगे 'जजमेंटल है क्या' ने टेके घुटने', अर्जुन पटियाला भी हुई ढेर
डिजनी की फिल्म द लॉयन किंग के आगे हिंदी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत ने भी घुटने टेक दिए हैं। द लॉयन किंग ने दूसरे हफ्ते के दूसरे शनिवार को 11 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर इस हफ्ते रिलीज हुई दोनों हिंदी फिल्मों जजमेंटल है क्या और अर्जुन पटियाला को तगड़ी चोट पहुंचाई है। द लॉयन किंग ने बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को भारत में सौ करोड़ रुपये से ज्यदा की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया।
2 of 4
द लायन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में 19 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म द लॉयन किंग ने इस शुक्रवार यानी रिलीज के दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को पांच करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई की। इसी दिन रिलीज हुई दो नई हिंदी फिल्मों जजमेंटल है क्या और अर्जुन पटियाला में से सिर्फ जजमेंट है क्या ही इसके सामने पहले दिन टिक सकी। शुक्रवार को जजमेंटल है क्या की कमाई पांच करोड़ 40 लाख रुपये रही, हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि कंगना रनौत की ये फिल्म मणिकर्णिका से बेहतर ओपनिंग लेगी। मणिकर्णिका की पहले दिन की कमाई आठ करोड़ 75 लाख रुपये रही थी। राजकुमार राव के लिए जरूर ये कमाई उनकी पिछली फिल्म से बेहतर रही, जिनकी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ओपनिंग डे पर सिर्फ दो करोड़ 86 लाख रुपये ही बटोर सकी थी।
द लॉयन किंग, जजमेंटल है क्या और अर्जुन पटियाला के बीच निर्णायक मुकाबला शनिवार को हुआ। शनिवार को द लॉयन किंग ने दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धोया। फिल्म जजमेंटल है क्या के रिव्यूज आते ही ज्यादातर दर्शकों ने इस एनीमेशन फिल्म का रुख किया और इसने दूसरे हफ्ते के शनिवार को भारत में 11 करोड़ 56 लाख की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया। कैप्टन मारवेल और एवेंजर्स एंडगेम के बाद के बाद द लॉयन किंग भारत में इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Arjun Patiala
- फोटो : social media
कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या की शनिवार की कमाई में थोड़ा इजाफा जरूर हुआ लेकिन ये कमाई फिल्म द लॉयन किंग से बहुत पीछे रही। द लॉयन किंग ने रिलीज के दूसरे हफ्ते के दूसरे शनिवार को जहां 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की वहीं जजमेंटल है क्या रिलीज के पहले हफ्ते के पहले शनिवार को सिर्फ सात करोड़ रुपये ही कमा सकी। दिलजीत दोसांझ और कृति सैनन की फिल्म अर्जुन पटियाला फ्लॉप घोषित हो चुकी है और इसके कलेक्शन में शनिवार को भी कोई फर्क नहीं आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।