सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें इंडोनेशिया के बाली में एक भारतीय परिवार पहुंचा और होटल के कमरे से सामान चुराकर जा रहा था। 2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में होटल का एक कर्मचारी रिजॉर्ट के बाहर परिवार के बैग्स की तलाशी ले रहा है। इस दौरान कई होटल की चीजें बैग से बाहर निकालीं। इंटरनेट पर यूजर्स इस परिवार को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। अब एक एक्ट्रेस ने इस पर ट्वीट किया है।
विदेश में होटल से सामान चुराकर जा रहा था भारतीय परिवार, एक्ट्रेस ने कहा- 'इससे शर्मनाक कुछ नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। मिनी ने लिखा कि 'पर्यटक यात्रियों का एक सबसे खराब उदाहरण, जो हमारी देश की छवि के लिए बेहद शर्मनाक है। बाली के एक होटल से हैंडवॉश, हेयर ड्रायर की चोरी। अंकल उन्हें पैसे देने की बात कर रहे हैं।'
The worst example of entitled indian travellers who are a disgrace to the image of our country. Casually stealing hand washes, room artefacts, hair dryers from a hotel room in Bali. And the uncle pawing the hotel person at the end is just 🤮 pic.twitter.com/UONwWCKmUq
बता दें कि वीडियो में महिला एक शख्स से कहती हैं कि 'हम माफी चाहते हैं। यह एक पारिवारिक टूर है। हम आपको भुगतान कर देंगे। हमें जाने दीजिए, हमें फ्लाइट पकड़नी है।' इस दौरान दूसरे सुरक्षाकर्मी भी परिवार के सामान की तलाशी ले रहे हैं।
एमटीवी के शुरूआती दौर की होस्ट रहीं मिनी माथुर छोटे पर्दे से निकलकर अब डिजिटल मीडियम पर आ गई हैं। 42 साल की हो चुकीं मिनी माथुर अमेजॉन प्राइम वीडियो के वेब सीरीज माइंड द मल्होत्राज में शेफाली का किरदार निभाया है।
मिनी माथुर टीवी के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों में दिल विल प्यार वार और आई मी और मैं शामिल हैं। वहीं टीवी की बात करें तो कई रियलिटी शो को होस्ट कर चुकी हैं इसके साथ ही कई सीरियल में बतौर एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। रियलिटी शो में तोल मोल के बोल, इंडियन आइडल सीजन 1, मिस इंडिया पेजेंट के अलावा कई और शोज हैं। जबकि सीरियल में वकालत और ख्वाहिश हैं।