{"_id":"5d3d66958ebc3e6ca56c3de5","slug":"sanjay-dutt-sister-in-law-enna-sharma-blame-madhuri-dixit-to-break-his-sister-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की साली ने माधुरी दीक्षित पर लगाया था बड़ा आरोप, कहा था- 'उन्हें कोई और भी मिल सकता था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की साली ने माधुरी दीक्षित पर लगाया था बड़ा आरोप, कहा था- 'उन्हें कोई और भी मिल सकता था'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा। फिल्म 'संजू' में बाबा की लाइफ के कुछ पन्नों को दिखाया गया तो कुछ को छिपा लिया गया। इसमें संजय दत्त की दो पत्नियों का जिक्र नहीं किया गया । ना ही उनकी किसी गर्लफ्रेंड के बारे में बात हुई। संजय उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहे जब माधुरी दीक्षित के साथ उनके अफेयर की खबरें आईं ।
2 of 7
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का अफेयर परवान चढ़ा था जिसे 'संजू' में नहीं दिखाया गया । माधुरी और संजय दत्त की लव स्टोरी से जुड़े कई किस्से तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं । आज एक और किस्सा लेकर आए हैं जिसमें संजय दत्त की साली एना शर्मा ने माधुरी को लेकर कई बातें बताई थीं ।
3 of 7
पहली पत्नी रिचा शर्मा और संजय दत्त
संजय ने 1987 में रिचा शर्मा से शादी की थी। एना, रिचा की बहन हैं । रिचा ने संजय के लिए अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था । लेकिन दोनों की लव स्टोरी में उस वक्त ब्रेक लग गया जब रिचा को कैंसर हुआ। रिचा अपना इलाज कराने 3 साल के लिए यूएस चली गईं । जब वो भारत लौटीं तो उन्हें माधुरी और संजय के अफेयर के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
sanjay dutt
रिचा ये बात जानकर पूरी तरह से टूट गई थीं । उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं चाहती हूं कि संजय मेरी जिंदगी में वापस आ जाएं । हम दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं । मैंने संजय से पूछा था कि क्या वो मुझसे डिवॉर्स चाहते हैं तो उसने कहा था नहीं । मैं भी डिवॉर्स नहीं लेना चाहती । बस मैं उन्हें अपनी जिंदगी में वापस पाना चाहती हूं । कुछ भी हुआ हो मैं उससे बहुत प्यार करती हूं । मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी ।'
विज्ञापन
5 of 7
sanjay dutt
वहीं एक इंटरव्यू में संजय दत्त की साली एना ने अपनी बहन की शादी टूटने के पीछे माधुरी को जिम्मेदार बताया था । उन्होंने कहा था, 'माधुरी में बिल्कुल इंसानियत नहीं है । माधुरी को कोई और भी मिल सकता था। उन्होंने एक ऐसे लड़के को चुना जो पहले से शादीशुदा है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।