{"_id":"5d3d5c5f8ebc3e6d234f4b34","slug":"sanjay-dutt-second-wife-rhea-pillai-know-about-their-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद के महाराजा की पोती से संजय दत्त ने की थी दूसरी शादी, जेल में शुरू हुआ था रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हैदराबाद के महाराजा की पोती से संजय दत्त ने की थी दूसरी शादी, जेल में शुरू हुआ था रोमांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
sanjay dutt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त 29 जुलाई को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं । ऐसे आपको हम संजय की दूसरी पत्नी के बारे में बताते हैं जिसके बारे में कम लोग ही जानते होंगे । संजय की पहली शादी एक्ट्रेस रिचा शर्मा से 1987 में हुई थी। रिचा ने शादी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी थी। रिचा और संजय की एक बेटी त्रिशाला भी है। जो यूएस में रहती है। रिचा को कैंसर था जिससे 1996 में उनका निधन हो गया था।
Trending Videos
2 of 7
sanjay dutt
रिचा के निधन के बाद संजय की जिंदगी में मॉडल और सोशलाइट रिया पिल्लई आईं। संजय दत्त और रिया पहले से ही दोस्त थे। उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रहीं। रिया हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की पोती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
sanjay dutt
रिया की नानी जुबैदा खुद एक फिल्म एक्ट्रेस थीं। रिया के पिता का नाम रेमंड पिल्लई और मां का नाम दुर्रेश्वर धनराजगिर है। संजय के जेल में रहने के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं । रिया जेल में उनसे मिलने जाया करती थीं। संजय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे रिया से तब प्यार हुआ जब मैं जेल में था।'
4 of 7
संजय दत्त
जेल से बाहर आने के बाद वैलेंटाइन डे की पार्टी में संजय ने रिया को शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद दोनों साईं बाबा के मंदिर गए और वहां पुजारी ने उनकी शादी करवा दी। शादी के बाद संजय दत्त ने 7 फिल्में साइन कीं और अपनी शूटिंग में बिजी हो गए। इसके चलते वो रिया को टाइम नहीं दे पाते थे।
विज्ञापन
5 of 7
संजय दत्त
एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुद ये बात कबूली थी कि शूटिंग के चलते उनकी पर्सनल लाइफ खत्म हो चुकी है। लेकिन सच कुछ और ही था। संजय उस समय मान्यता के करीब आ गए थे और रिया टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को डेट करने लगी थीं। रिया एक मॉडल के साथ आर्ट ऑफ लिविंग की इंस्ट्रक्टर भी थीं। शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच क्लैश होने लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X