{"_id":"5d3d48928ebc3e6cb66e89a0","slug":"sanjay-dutt-used-nargis-dutt-name-for-make-girlfriend-he-is-dated-308-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड्स को मां की नकली कब्र पर ले जाकर खूब रोते थे संजय दत्त, एक साथ 3 लड़कियों को करते थे डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गर्लफ्रेंड्स को मां की नकली कब्र पर ले जाकर खूब रोते थे संजय दत्त, एक साथ 3 लड़कियों को करते थे डेट
संजय दत्त से जुड़े विवाद चाहे जो भी रहे हों लेकिन उनकी गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है। साल 1981 में आई फिल्म 'रॉकी' से लेकर जेल जाने तक संजू बाबा ने अपने करियर में कई पड़ाव देखे। 29 जुलाई 1959 को सुनील दत्त और नरगिस के घर में जन्मे संजय ने बॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया, हालांकि विवादों के साथ भी उनका चोली-दामन का साथ रहा।
2 of 5
sanjay dutt and madhuri
संजू बाबा अपनी गर्लफ्रेंड्स के कारण भी खूब मशहूर हुए। चाहे वो टीना मुनीम हो या माधुरी दीक्षित। कहा जाता है कि 'थानेदार' फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय माधुरी पर फिदा हो गए थे। माधुरी और संजय की प्रेम कहानी आगे बढ़ती उससे पहले ही संजय की जिंदगी में तूफान आ गया और उन्हें टाडा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें कई बार जमानत मिली और कई बार वापस जेल गए, लेकिन माधुरी एक बार भी संजय से मिलने जेल नहीं गईं और यहीं इस प्यार का अंत हो गया।
3 of 5
SANJAY DUTT
राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संजय दत्त लड़कियों को पटाने के लिए एक खास तरह की ट्रिक इस्तेमाल करते थे। राजू हिरानी ने कहा था 'संजय जिस लड़की को पसंद करते थे उसे अपनी मां की कब्र पर लेकर जाते थे लेकिन वो कब्र नरगिस दत्त की नहीं होती थी। इसके बाद वो लड़की संजय के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाती थी। जबकि उसे पता ही नहीं होता था कि संजय ने उससे झूठ बोला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanjay and Manya Dutt
2007 में एक अंग्रेजी अखबार में खबर छपी कि संजय और मान्यता ने शादी कर ली है, खबर में ये बताया कि दोनों की शादी 19 नवंबर 2006 को हुई थी। लेकिन ऑफिशियली दोनों की शादी की तारीख 7 फरवरी 2008 बताई जाती है। 31 जुलाई 2007 को संजय दत्त को गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में 6 साल की सजा सुनाई गई। संजय को पुणे की यरवडा जेल में भेज दिया गया। जब संजय को मुंबई से पुणे जेल ले जाया जा रहा था, तो मान्यता उनके पीछे-पीछे अपनी गाड़ी से जेल तक गईं। मान्यता संजय की तीसरी पत्नी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sanjay dutt
संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर ने खुद स्वीकार किया है कि उनके करीब 350 महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं। इंडस्ट्री में आने से पहले संजय दत्त की पहली गर्लफ्रेंड रूबी नाम की लड़की थी लेकिन बॉलीवुड में रॉकी (1981) से डेब्यू करने के बाद संजय का पहला अफेयर को-स्टार टीना मुनीम से हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।