सब्सक्राइब करें

संजय दत्त सहित इन एक्टर्स का जुड़ चुका है अंडरवर्ल्ड से नाम, ये एक्ट्रेसेस भी नहीं हैं पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 28 Jul 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
underworld connections of monica bedi mamta kulkarni anita ayub Anil kapoor Salman khan madhubala
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

29 जुलाई को संजय दत्त अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। एक तरफ जहां उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता तो वहीं अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन के चलते सुर्खियों में भी रहे। कहा जाता है कि एक वक्त में दाऊद और अबू सलेम के काफी करीबी रहे थे संजय दत्त। दरअसल संजय दत्त अकेले ऐसे स्टार नहीं हैं जिनका अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ा हो। ऐसे में एक नजर उन सेलेब्स पर जिनके कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से रहने की खबरें सामने आईं।

Trending Videos
underworld connections of monica bedi mamta kulkarni anita ayub Anil kapoor Salman khan madhubala
Monica Bedi

मोनिका बेदी
एक्ट्रेस मोनिका बेदी का नाम डी कंपनी के अबु सलेम के साथ जुड़ा था। ऐसा कहा जाता है कि अबु के डर के चलते ही मोनिका को कई फिल्मों के ऑफर मिले थे। एक इंटरव्यू में मोनिका बेदी ने बताया था कि जब वो अबु सलेम से मिली थीं तो उन्हें पता ही नहीं था कि वो कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
underworld connections of monica bedi mamta kulkarni anita ayub Anil kapoor Salman khan madhubala
Mamta kulkarni

ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी ने भी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बंटोरी। ममता ने जितनी तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई थी उतनी ही तेजी से उनका करियर खत्म भी हो गया। ममता की नजदीकियां ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से बढ़ने लगी थीं और फिर दोनों ने शादी भी की। 

underworld connections of monica bedi mamta kulkarni anita ayub Anil kapoor Salman khan madhubala
anita ayub - फोटो : Social Media

अनीता अयूब
पाक मीडिया के मुताबिक अनीता अयूब पाकिस्तान की अकेली ऐसी अभिनेत्री है जिनका नाम दाऊद के साथ जुड़ा। दाऊद और अनीता के प्यार के बारे में लोगों को तब पता चला जब निर्माता जावेद सिद्दिकी की निर्मम हत्या हुई, इस हत्या के पीछे कारण यह बताया गया कि जावेद ने अनीता को फिल्म में साइन करने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन
underworld connections of monica bedi mamta kulkarni anita ayub Anil kapoor Salman khan madhubala
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर
बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर का नाम भी अंडरवर्ल्ड से जुड़ चुका है। दाऊद के साथ अनिल कपूर की एक फोटो भी सामने आई थी। इस फोटो ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed