फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 300 करोड़ के करीब पहुंची एनिमल, पांचवें दिन सैम बहादुर ने किया इतना कलेक्शन

Wed, 06 Dec 2023 07:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Dec 2023 07:56 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report day 5 Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Read details here
एनिमल, सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 के आखिरी महीने यानी दिसंबर की पहली तारीख को रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर ने बड़े पर्दे पर एक साथ दस्तक दी। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। जहां एक ओर एनिमल रणबीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। वहीं, सैम बहादुर भी टिकट खिड़की पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा।


Bigg Boss 17: बीबी हाउस में अंकिता ने सुशांत को फिर किया याद, अभिषेक के साथ साझा किए अभिनेता के साथ बिताए पल

Box Office Collection Report day 5 Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Read details here
एनिमल रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर की एनिमल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। रिलीज होते ही फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई शुरू कर दी। पहले दिन इसने 63.8 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, शनिवार को 66.27 करोड़, रविवार को 71.76 करोड़ और सोमवार को 43.96 करोड़ की कमाई की। 

Box Office Collection Report day 5 Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Read details here
एनिमल रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

वीकएंड में धुआंधार कमाई के बाद वीकडेज भी यह फिल्म लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने 38.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 283.74 करोड़ हो गई है। आने वाले दिनों में यह फिल्म संजू का पीछे छोड़कर रणबीर के करियर की सबसे बड़ी हिट बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report day 5 Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Read details here
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, विक्की कौशल अभिनीत सैम बहादुर को भी लोगों की खूब प्रशंसा मिल रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने छह करोड़ 25 लाख से शुरुआत की। इसके बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को क्रमशः नौ करोड़ और 10.3 करोड़ का बिजनेस किया। वीकडेज पर भी फिल्म की पकड़ बरकरार है। सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने कुल सात करोड़ का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Report day 5 Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Read details here
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ  ही फिल्म की कुल कमाई 32.55 करोड़ हो गई है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इसमे फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जीशान अय्यूब खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
Celebrities: छवि खराब होने के डर से इन सेलेब्स ठुकराई फिल्में, लिस्ट में रणवीर सिंह से लेकर महेश बाबू तक शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed