फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चंदू चैंपियन की सुस्त रफ्तार, जानें मुंजा- मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई

Sat, 15 Jun 2024 09:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Jun 2024 09:42 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Film Total Earnings
चंदू चैंपियन, मुंजा, मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

जून का आधा महीना खत्म होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस की रौनक अब तक नहीं लौट सकी है। सिनेमाघरों में हाल ही में कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हुई है। वहीं, थिएटर में मुंजा और मिस्टर मिसेज माही भी प्रदर्शित हो रही है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को कौन सी फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।


Vijay Sethupathy: 'नानम राउडी थान' की शूटिंग के दौरान हुआ था विजय-विग्रेश के बीच झगड़ा, अभिनेता ने किया खुलासा

Box Office Collection Report Friday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Film Total Earnings
चंदू चैंपियन रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की चर्चा लंबे समय से हो रही थी। फिल्म 14 जून को आखिरकार रिलीज हो गई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल सकी है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन चार करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

Box Office Collection Report Friday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Film Total Earnings
चंदू चैंपियन रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि, सिनेमाघरों से बाहर निकलने के बाद दर्शक इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। यह दो दिन फिल्म का भविष्य तय करने के लिए काफी निर्णायक साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Film Total Earnings
मुंजा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा

शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत मुंजा बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक ठीक ठाक कारोबार किया है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को इस फिल्म ने तीन करोड़ 35  लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 38.65 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Film Total Earnings
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 24.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने आठ करोड़ 80 लाख रुपये बटोरे थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 25 लाख रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 33.5 करोड़ रुपये हो गई है।
Anees Bazmee: बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' एक ही दिन देगी दस्तक, अनीस बोले- घाटे का सौदा!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed