फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: लापता लेडीज की धीमी शुरुआत, आर्टिकल 370 समेत अन्य फिल्मों ने की इतनी कमाई

Sat, 02 Mar 2024 09:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Mar 2024 09:02 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Laapataa ladies article 370 teri baaton aisa uljha jiya crakk earnings
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह साल अब तक ठीक ठाक गुजरा है। इस साल की शुरुआत ऋतिक रोशन की फाइटर से हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी। वहीं, फरवरी में रिलीज हुई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और आर्टिकल 370 को भी लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इनके अलावा एक मार्च को रिलीज हुई लापता लेडीज की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को किसी फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।


Anant-Radhika Pre wedding: प्री वेडिंग समारोह में दिग्गज हस्तियों ने लगाए चार चांद, तस्वीरें हुईं वायरल

Box Office Collection Report Friday Laapataa ladies article 370 teri baaton aisa uljha jiya crakk earnings
दुर्गेश कुमार {लापता लेडीज} - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लापता लेडीज

किरण राव के निर्देशन में बनी लापता लेडीज की चर्चा लंबे समय से चली आ रही है। इस फिल्म से उन्होंने निर्देशक के तौर पर लंबे समय बाद वापसी की है। टिकट खिड़की पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। पहले दिन फिल्म ने महज 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है।

Box Office Collection Report Friday Laapataa ladies article 370 teri baaton aisa uljha jiya crakk earnings
आर्टिकल 370 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्टिकल 370

यामी गौतम अभिनीत आर्टिकल 370 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म अच्छी कमाई करने में सफल रही है। कम बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म पहले हफ्ते में 35.6 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही। वहीं, आठवें दिन फिल्म ने दो करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 38.35 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Laapataa ladies article 370 teri baaton aisa uljha jiya crakk earnings
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रैक

विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल अभिनीत फिल्म कैक का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। यह फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। पहले हफ्ते में फिल्म ने महज 12.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, आठवें दिन फिल्म ने 12 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 12.57 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Laapataa ladies article 370 teri baaton aisa uljha jiya crakk earnings
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की बॉक्स ऑफिस पर अब तक ठीक-ठाक कमाई हो चुकी है। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 22वें दिन फिल्म की कमाई 55 लाख रुपये रही। अब फिल्म का कुल बिजनेस 77.30 करोड़ रुपये हो गया है। 
Superman Legacy: 'सुपरमैन' के जन्मदिन पर फिल्म 'सुपरमैन लीगेसी' की शूटिंग की शुरू, जेम्स गन ने किया बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed