फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर शाहिद की फिल्म की धीमी शुरुआत, फाइटर और हनुमान ने की इतनी कमाई

Sat, 10 Feb 2024 08:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 10 Feb 2024 08:50 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Teri baaton aisa uljha jiya Fighter Hanuman Film Total Earnings
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस को इसका इंतजार था। वहीं, जनवरी के महीने में रिलीज हुई हनुमान और फाइटर अब भी थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि फरवरी के दूसरे शुक्रवार को इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा...


Politicians Film: बड़े पर्दे पर इन सितारों ने निभाया देश के दिग्गज पॉलिटिशियन का किरदार, इन फिल्मों में आए नजर

Box Office Collection Report Friday Teri baaton aisa uljha jiya Fighter Hanuman Film Total Earnings
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद कपूर ने एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है, जिसे सिफ्रा नाम की रोबोट से प्यार हो जाता है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाया है। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले दिन ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही है। 

Box Office Collection Report Friday Teri baaton aisa uljha jiya Fighter Hanuman Film Total Earnings
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छह करोड़ 50 लाख रुपये से ओपनिंग ली है। हालांकि, शाहिद की अन्य हिट फिल्मों की तुलना में इसे धीमी शुरुआत कहा जा सकता है। अभिनेता की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म पद्मावत थी, जिसने साल 2018 में पहले दिन 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Teri baaton aisa uljha jiya Fighter Hanuman Film Total Earnings
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर की बात करें तो यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे कलाकारों ने भी दमदार एक्टिंग दिखाई है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 200 करोड़ की ओर बढ़ रही है। माना जा रहा है कि तीसरे शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 16वें दिन एक करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 189.25 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Teri baaton aisa uljha jiya Fighter Hanuman Film Total Earnings
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेजा सज्जा की हनुमान शानदार कमाई की वजह से ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। कम बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म हिंदी पट्टी में भी लोगों को काफी पसंद आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही  फिल्म की कुल कमाई 193.45 करोड़ रुपये हो गई है।
Anil Kapoor: सतीश कौशिक को यादकर अनिल कपूर हुए भावुक, दिवंगत दोस्त के लिए लिखा इमोशनल नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed