{"_id":"67a95c34465bf46387041304","slug":"box-office-collection-report-sunday-badass-ravikumar-loveyapa-vidaamuyarchi-sky-force-deva-thandel-2025-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection Report: बैडएस रवि कुमार से लेकर लवयापा तक, जानें किस फिल्म ने रविवार को की कितनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection Report: बैडएस रवि कुमार से लेकर लवयापा तक, जानें किस फिल्म ने रविवार को की कितनी कमाई
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें, हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार और जुनैद खान की फिल्म लवयापा भी शामिल है। हालांकि, ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर रही हैं। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया...
2 of 7
बैडएस रवि कुमार
- फोटो : यूट्यूब
बैडएस रवि कुमार
हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करने में सफलता हासिल की थी। हालांकि दूसरे दिन से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, रविवार के दिन छुट्टी होने के बावजूद इस फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख रुपये ही बटोरे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब छह करोड़ 15 लाख रुपये हो गया है।
3 of 7
'लवयापा' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लवयापा
जुनैद खान और खुशी कपूर अभिनीत फिल्म लवयापा को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 65 लाख और तीसरे दिन भी इतनी ही कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब चार करोड़ 45 लाख रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विदामुयार्ची
- फोटो : यूट्यूब
विदामुयार्ची
अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची भी टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 26 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट नजर आई। शुक्रवार को फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन इस फिल्म ने 13.25 करोड़ और चौथे दिन 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 62.75 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 7
'स्काई फोर्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
स्काई फोर्स
स्काई फोर्स को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की इस साल की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। इस फिल्म ने 17वें दिन एक करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 128.85 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।