फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'भूल भुलैया 3', यहां जानें अन्य फिल्मों का भी कलेक्शन

Mon, 02 Dec 2024 11:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 Dec 2024 11:55 AM IST
सार

रविवार को 'भूल भुलैया 3' और 'अमरण' ने बेहतरीन कलेक्शन किया, जबकि 'सिंघम अगेन' की रफ्तार उम्मीदों के अनुसार नहीं रही। 'द साबरमती रिपोर्ट' को भी कुछ दिनों में लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 

विज्ञापन
Box Office Collection report Sunday Update Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Amaran The sabarmati report
भूल भुलैया 3 - फोटो : यूट्यूब

बॉक्स ऑफिस पर इस रविवार ने कुछ फिल्मों को शानदार सफलता दिलाई, तो कुछ के लिए उम्मीदों के मुकाबले परिणाम कम रहे। जहां एक ओर 'भूल भुलैया 3' और 'अमरण' जैसी फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहीं। वहीं, 'सिंघम अगेन' को धीमी रफ्तार का सामना करना पड़ा। रविवार का कलेक्शन दर्शाता है कि कुछ फिल्मों ने कैसे बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई, और कौन सी फिल्में अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन करने में चूक गईं। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने रविवार को कितनी कमाई की।

Box Office Collection report Sunday Update Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Amaran The sabarmati report
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने रविवार को दो करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 257.80 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। दर्शकों को फिल्म का हॉरर और कॉमेडी का तड़का काफी पसंद आया है। 

Box Office Collection report Sunday Update Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Amaran The sabarmati report
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम
अमरण

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'अमरण' ने रविवार को एक करोड़ 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 216.18 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की कहानी और दोनों सितारों का बेहतरीन अभिनय दर्शकों को खींचने में कामयाब रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection report Sunday Update Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Amaran The sabarmati report
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम अगेन

अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण जैसी स्टार कास्ट वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' ने रविवार को एक करोड़ 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 246.7 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की स्टारकास्ट के हिसाब से इसका अब तक का कलेक्शन अपेक्षाकृत कम रहा है।

विज्ञापन
Box Office Collection report Sunday Update Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Amaran The sabarmati report
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
द साबरमती रिपोर्ट

विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ने रविवार को दो करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 28.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा उछाल दिखाया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कुछ करोड़ रुपये और जोड़ सकती है।
Vikrant Massey: लुटेरा से 12th फेल तक, इन फिल्मों से विक्रांत मैसी को मिली बड़े पर्दे पर खास पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed