फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: देवरा की कमाई में चौथे दिन 68% की गिरावट, जानें स्त्री 2 का कितना रहा कलेक्शन

Tue, 01 Oct 2024 08:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 01 Oct 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
Box Office collection report update Monday Devara part one Stree 2 Film total Earnings
देवरा, स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

जूनियर एनटीआर की देवरा पार्ट वन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले दिन इस फिल्म ने धांसू कलेक्शन किया था। हालांकि, दूसरे दिन और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन उतना अच्छा नहीं रहा। वहीं, स्त्री 2 टिकट खिड़की पर अब भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कैसा कारोबार किया। 

Box Office collection report update Monday Devara part one Stree 2 Film total Earnings
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवरा पार्ट वन

देवरा पार्ट वन में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी अहम किरदारों में हैं। कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों को फिल्म में कुछ भी नया नजर नहीं आ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का कलेक्शन ओपनिंग के बाद से अच्छा नहीं रहा है। 
Devara Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'देवरा', चौथे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Box Office collection report update Monday Devara part one Stree 2 Film total Earnings
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले दिन इस फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म ने 53 फीसदी की गिरावट के साथ 38.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार के दिन भी फिल्म को छुट्टी का कोई खास फायदा नहीं मिल सका। तीसरे दिन इस फिल्म ने 39.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब मंडे टेस्ट में भी यह फिल्म फेल हो चुकी है। चौथे दिन इस देवरा पार्ट वन ने 12.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 173.1 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office collection report update Monday Devara part one Stree 2 Film total Earnings
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2

स्त्री 2 का धमाल बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है। हालांकि, वक्त के साथ फिल्म की रफ्तार अब बेहद धीमी हो चुकी है। इस फिल्म ने 47वें दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 588.7 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
Box Office collection report update Monday Devara part one Stree 2 Film total Earnings
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म आने वाले कुछ दिनों में 600 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म ने जवान के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव समेत सभी कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
Stree 2 Box Office Collection Day 47: धीमी पड़ने लगी स्त्री 2 की रफ्तार, जानें फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed