सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 500 करोड़ के रास्ते में लड़खड़ाया 'पठान', 'थुनिवु' और 'वारिसु' का ऐसा रहा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 10 Feb 2023 07:57 AM IST
विज्ञापन
Box office Report Shahrukh Khan Pathaan thalapathi vijay Varisu Collection day 31 thursday
पठान, थुनिवु - फोटो : social media

गुरुवार का दिन पूरे हफ्ते का सबेस सुस्त दिन माना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका गहरा असर देखने को मिलता है। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर बीते दिनों से लगी फिल्मों के कलेक्शन में इस दिन कमी देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ हुआ। जहां 'पठान' के कारोबार के कमी देखी गई है, वहीं अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म हो गया है।  गुरुवार को हुई इन फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं बीते दिनों हुए फिल्मों को कारोबार के बारे में- 

Trending Videos
Box office Report Shahrukh Khan Pathaan thalapathi vijay Varisu Collection day 31 thursday
फिल्म पठान - फोटो : social media

पठान
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी पठान अब तक बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। फिल्म की रफ्तार अब भले ही थोड़ी सुस्त पड़ गई है। फिल्म टिकट खिड़की पर अब धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। गुरुवार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे गुरुवार को छह करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 458.95 करोड़ हो गया है। 'केजीएफ 2' के रिकॉर्ड को चकना चूर करने वाली 'पठान' की निगाहें 'बाहुबली 2' के  510 करोड़ कमाने के रिकॉर्ड पर है। 
Mahesh-Namrata: पहली नजर में नम्रता को अपनी प्रिंसेज मान बैठे थे प्रिंस ऑफ टॉलीवुड, कई दिल तोड़ यूं थामा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office Report Shahrukh Khan Pathaan thalapathi vijay Varisu Collection day 31 thursday
फिल्म पठान - फोटो : social media
दिन/ हफ्ते  कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 364.15 
10वां दिन 14
11वां दिन 23.25 
12वां दिन 28.5
13वां दिन 8.55
14वां दिन 7.75
15वां दिन 6.75
16वां दिन 6.00
कुल कलेक्शन 458.95

 

Box office Report Shahrukh Khan Pathaan thalapathi vijay Varisu Collection day 31 thursday
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

वारिसु
साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली फिल्म 'वारिसु' अभी भी सिनेमाघरों में डटी हुई है। जहां गुरुवार को 'थुनिवु' देखने के लिए दर्शक नहीं पहुंचे, वहीं विजय थलापति की फिल्म अभी भी लोगों का मनोरंजन कर रही है। अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी 'वारिसु' की कमाई काफी दिन से लाखों में हो रही है। गुरुवार को फिल्म ने 34 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 175.42 करोड़ रुपये हो गया है।
Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' के विनर को लेकर साजिद खान ने की भविष्यवाणी, कहा- उसकी फैन फॉलोइंग...

विज्ञापन
Box office Report Shahrukh Khan Pathaan thalapathi vijay Varisu Collection day 31 thursday
विजय थलपति की फिल्म वारिसु - फोटो : social media
दिन/ हफ्ते कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 132.3  
दूसरा हफ्ता 29.3
तीसरा हफ्ता 9.76 
चौथा हफ्ता 4.15 
कुल कलेक्शन 175.42
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed