फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report Thursday: पांच हफ्ते बाद भी बरकरार 'छावा' की रफ्तार, धीमी चाल चल रही 'द डिप्लोमैट' की गाड़ी

Fri, 21 Mar 2025 07:39 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 21 Mar 2025 07:39 AM IST
सार

Box Office Collection Report Thursday: विक्की कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर पांच हफ्ते पूरे कर चुकी है और अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
 

विज्ञापन
Box Office Report Thursday know vicky kaushal film chhaava john abraham movie the Diplomat total collections
द डिप्लोमैट, छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

इन दिनों सिनेमाघरों में विक्की कौशल की 'छावा' और जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। हालांकि, दोनों फिल्मों की कमाई में काफी अंतर है। एक ओर जहां 'छावा' को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं जॉन की 'द डिप्लोमैट' का हाल हफ्ते भर में ही खराब हो गया है। चलिए जानते हैं कि गुरुवार को दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है।

Box Office Report Thursday know vicky kaushal film chhaava john abraham movie the Diplomat total collections
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraham

'द डिप्लोमैट' का कलेक्शन
जॉन अब्राहिम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च को होली के अवसर पर रिलीज हुई थी, लेकिन अभिनेता के लिए इस बार की होली फीकी रही, क्योंकि फिल्म उम्मीद के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम की अदाकारी को तो समीक्षकों द्वारा सराहा गया, लेकिन अब इसे कमाई के मामले में संघर्ष करना पड़ रहा है। गुरुवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की।

Box Office Report Thursday know vicky kaushal film chhaava john abraham movie the Diplomat total collections
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द डिप्लोमैट' की कुल कमाई
'द डिप्लोमैट' को गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते पूरा हो गया है। शिवम नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 1.45  करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सातवें दिन फिल्म की कमाई 1.35 करोड़ रुपये हुई और अब 'द डिप्लोमैट' का कुल कलेक्शन 19.10 करोड़ रुपये हो चुका है।
Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच सफेद पहनावे में दिखीं तमन्ना, खुद को किया मोटिवेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Thursday know vicky kaushal film chhaava john abraham movie the Diplomat total collections
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

'छावा' की कमाई
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'छावा' 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई। सिनेमाघरों में लगे इसे एक महीने से ऊपर हो गया है। अब भी फिल्म की कमाई करोड़ों रुपये में हो रही है।  गुरुवार को यानी कल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 35वां दिन था। बीते दिन फिल्म ने मामूली गिरावट के साथ 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
Box Office Report Thursday know vicky kaushal film chhaava john abraham movie the Diplomat total collections
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

'छावा' की कुल कमाई
'छावा' ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। पहले हफ्ते इसने 219.25 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते भी इसका कलेक्शन 180.25 करोड़ रुपये रहा। तीसरे हफ्ते इसने 84.05 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे हफ्ते यह फिल्म 55.95 करोड़ रुपये बटोर सकी। पांचवें हफ्ते इसकी कमाई 30.15 करोड़ रुपये रही। अब यह फिल्म आज अपने छठे हफ्ते में प्रवेश करेगी। वहीं, 'छावा' की कुल कमाई 573 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Ranya Rao Case: रान्या राव ने पुलिस प्रोटोकॉल का किया था दुरुपयोग, जांच में मिले सबूत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed