फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Darlings: सोशल मीडिया पर चला डार्लिंग्स को बायकॉट करने का ट्रेंड, यूजर्स बोले- इंडियन एम्बर हर्ड हैं आलिया

Thu, 04 Aug 2022 11:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 04 Aug 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
boycott alia bhatt trends on twitter netizens said darlings actress promoting domestic violence against mens
डार्लिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट की बहुचर्चित फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। वहीं आलिया भट्ट भी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी हैं। आलिया भट्ट इस फिल्म में घरेलू हिंसा की शिकार महिला बदरुनिसा शेख की भूमिका निभा रही हैं। पति की मारपीट सहने के बाद बदरुनिसा खुद उसे प्रताड़ित करने लग जाती है। फिल्म के ट्रेलर में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है। जिसके बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर बॉयकॉट आलिया भट्ट ट्रेंड करा रहे हैं। 

boycott alia bhatt trends on twitter netizens said darlings actress promoting domestic violence against mens
'डार्लिंग्स' - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में ट्रेलर की शुरुआत में आलिया भट्ट के शौहर हमजा शेख का किरदार निभा रहे अभिनेता विजय वर्मा कहते नजर आते हैं, 'मैं अपनी बीवी से बेहद मोहब्बत करता हूं, लेकिन उसे छोड़कर जा रहा हूं।' उसके बाद नजर आती हैं आलिया भट्ट। लाल ड्रेस में और लाल लिपस्टिक लगाती हुई वह पति का इंतजार करती हैं और इंतजार अधूरा रहता है। इसके बाद वह पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराती हैं, पुलिस स्टेशन के चक्कर काटती हैं और फिर अपना अंदाज बदलती हैं। आखिरकार पति उनकी पकड़ में आ जाता है और वह उसे बंधक बनाकर पीटती हैं। अगले ही पल खुद घरेलू हिंसा की शिकार होती नजर आती हैं।

boycott alia bhatt trends on twitter netizens said darlings actress promoting domestic violence against mens
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट का पति को पीटना दर्शकों को रास नहीं आया है। लोगों का कहना है कि आलिया भट्ट पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा का समर्थन कर रही हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग आलिया भट्ट के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नेटफ्लिक्स को आलिया भट्ट की डार्लिंग्स पर बैन लगाना चाहिए। 
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
boycott alia bhatt trends on twitter netizens said darlings actress promoting domestic violence against mens
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

डार्लिंग्स में आलिया भट्ट मुख्य किरादार के रूप में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित किया गया है। जसमीत के. रीन द्वारा बनाई गई यह फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed