फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shashikala: निगेटिव रोल निभाने के लिए मशहूर थीं शशिकला, इन पांच दमदार किरदारों से मनवाया एक्टिंग का लोहा

Thu, 04 Aug 2022 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 04 Aug 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
Shashikala birthday know actress five iconic performance in films
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया

70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस शशिकला का जन्म आज ही के दिन यानी 4 जुलाई को हुआ था। उनका पूरा नाम शशिकला जावलकर है। वह एक मराठी परिवार से थीं। उन्होंने एक्टिंग करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया। शशिकला को उनके नकारात्मक किरदारों के लिए जाना जाता है। वह कभी खुशी कभी गम और मुझसे शादी करोगी जैसी कई सफल फिल्मों और सोनपरी जैसे टीवी शो में दिखाई दे चुकी हैं। उनकी 90वीं जयंती पर, हम उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। 

Shashikala birthday know actress five iconic performance in films
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
सुजाता (1959)

फिल्ममेकर बिमल रॉय की इस फिल्म में सुजाता का किरदार नूतन ने निभाया था। यह एक अनाथ बच्ची की कहानी थी जिसे एक उच्च जाति का परिवार गोद ले लेता है। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म में शशिकला ने सुजाता की सौतेली बहन रमा की भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।

Shashikala birthday know actress five iconic performance in films
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
गुमराह (1963)

फिल्म में मीना (माला सिन्हा) राजेंद्र (सुनील दत्त) से प्यार करती है, लेकिन अशोक (अशोक कुमार) से शादी कर लेती है, क्योंकि उसकी पत्नी और माला सिन्हा की ऑनस्क्रीन बहन, कमला (निरूपा रॉय) की एक दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। अपनी बहन के बच्चों की वजह से मीना को यह शादी करनी पड़ती है। फिल्म में शशिकला ने लीला की भूमिका निभाई थी जो सुनील दत्त की पत्नी का नाटक करके माला सिन्हा को ब्लैकमेल करती है। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shashikala birthday know actress five iconic performance in films
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
राहगीर (1969)

तरुण मजूमदार की इस फिल्म में शशिकला की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में शशिकला को उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए बंगाल फिल्म जनर्लिस्ट एसोसिएशन (बीएफजेए) अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। यह फिल्म साल 1969 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Shashikala birthday know actress five iconic performance in films
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
आरती
फिल्म की कहानी एक मेहनती डॉक्टर आरती (माला सिन्हा) की है जो दीपक (प्रदीप कुमार) नाम के एक व्यक्ति से शादी करती है, जो उसकी जान बचाता है। फिल्म में शशिकला ने आरती की भाभी जसवंती की भूमिका निभाई थी, जो उसके प्रति द्वेष की भावना रखती है और उसे बहुत परेशान करती है। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी पहली फिल्मफेयर की ट्रॉफी और बीएफजेए पुरस्कार जीता था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed