फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: एसएस राजामौली के घर लंच पर पहुंचे अनुपम खेर को पसंद आई डायरेक्टर की सादगी, शॉल ओढ़ाकर दिया सम्मान

Thu, 04 Aug 2022 10:17 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 04 Aug 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
RRR Director SS Rajamouli Host Lunch For Anupam kher At His Place, Actor Give him traditional shawl
एसएस राजामौली, अनुपम खेर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली से मिलने उनके घर हैदराबाद पहुंचे थे। फिल्म निर्माता ने उन्हें लंच पर बुलाया था। इस दौरान राजामौली ने अनुपम खेर का भव्य स्वागत किया, जिसके बाद अभिनेता ने भी शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मान दिया। अभिनेता ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें राजामौली के साथ उनकी पत्नी रमा राजामौली भी नजर आईं।

RRR Director SS Rajamouli Host Lunch For Anupam kher At His Place, Actor Give him traditional shawl
अनुपम खेर, रमा राजामौली, एसएस राजामौली - फोटो : Instagram

अनुपम खैर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए एसएस राजामौली के लिए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है। अनुपम खेर ने लिखा, 'डियरेस्ट रमा जी और राजामौली हैदराबाद में आपके घर में शानदार लंच और प्यार के लिए थैंक्यू। मुझे आपके ही घर में आपका इस ट्रेडिशनल शॉल से स्वागत करके काफी अच्छा लगा। मुझे आपकी विनम्रता और सादगी काफी पसंद आई। मैं खुशनसीब हूं। आपसे बहुत कुछ सीखने के लिए मिला।'

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

RRR Director SS Rajamouli Host Lunch For Anupam kher At His Place, Actor Give him traditional shawl
अनुपम खेर, एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब अनुपम खैर राजामौली को शॉल ओढ़ाकर सम्मान देने लगते हैं, तो फिल्म निर्माता भी देख हैरान रह जाता हैं और हंसते हैं। अनुपम कहते हैं कि आप मुझे फिर कैसे याद रखेंगे? इस पर रमा राजामौली कहती हैं कि आपको कैसे कोई भूल सकता है। वहीं, इसके बाद एक फोटो में राजामौली और अनुपम खेर दोनों हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं, तो दूसरी में रमा राजामौली भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Director SS Rajamouli Host Lunch For Anupam kher At His Place, Actor Give him traditional shawl
अनुपम खेर, एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में भी अनुपम खेर नजर आएंगे। वहीं, एसएस राजामौली की इस साल रिलीज हुई 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब खबरें हैं कि वह महेश बाबू के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं, जिसके प्री प्रोडक्शन की तैयारी चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed