फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boycott Bollywood: बॉलीवुड पर भड़के WWE रेसलर वीर महान, फिल्मों के बहिष्कार की मांग कर पूछा- किसने हक दिया..

Thu, 04 Aug 2022 10:11 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 04 Aug 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
WWE Veer Mahaan Urf Rinku Rajput Asked Fans to boycott bollywood Movies and Web series hurting Sentiments
लाल सिंह चड्ढा, रिंकू सिंह और रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर बायकॉट का ट्रेंड चल पड़ा है। हिंदी इंडस्ट्री की कोई नई रिलीज हो और ट्विटर पर बायकॉट ट्रेंड न हो ऐसा नहीं हो सकता है। आमिर खान के विवादित बयानों की वजह से पहले बायकॉट लाल सिंह चड्ढा का ट्रेंड शुरू हुआ। फिर फिल्म 'ओएमजी' के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार द्वारा दिए गए तर्क की वजह से 'रक्षा बंधन' काे बायकॉट करने का आह्वान किया गया। और अब घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का बायकॉट शुरू हो गया। इन सब विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक और चीज वायरल हो रही है, वह है डब्लूडब्लूई में भारत का परचम लहराने वाले रिंकू सिंह का वीडियो। बता दें कि रिंकू सिंह उर्फ वीर महान अपने वीडियाे में फिल्मों और वेब सीरीज का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। 

WWE Veer Mahaan Urf Rinku Rajput Asked Fans to boycott bollywood Movies and Web series hurting Sentiments
रिंकू सिंह राजपूत यानी वीर महान - फोटो : सोशल मीडिया।

दरअसल, वीर महान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियाे जारी करते हुए फिल्मों को बायकॉट करने की मांग की है। पूरे वीडियो में वीर महान ने वैसे तो किसी भी फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि वह 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' की बात कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रेसलर लिखते हैं, "धर्म,आस्था,ज़ाती,इतिहास का मजाक उड़ाने वाली फिल्मों और वेबसीरीज का विरोध करें आवाज उठाएं, देश और धर्म सर्वोपरि है।" 

WWE Veer Mahaan Urf Rinku Rajput Asked Fans to boycott bollywood Movies and Web series hurting Sentiments
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रिंकू राजपूत कहते हैं, "प्रणाम भारत, मैं हूं रिंकू राजपूत। अमेरिका में अभी रात के डेढ बज रहे हैं। मुझसे रहा नहीं गया। सोशल मीडिया पर मैंने कई मूवीज और वेब सीरीज के क्लिप्स देखें। जिसमें खुलेआम हमारी देवी और देवताओं अपमान किया जा रहा है। हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता का मजाक उड़ा रहे हैं। आप सबको किसने हक दिया है लोगों की भावनाओं और आस्था का मजाक उड़ाने का? शर्म करो! जो देश पूरे विश्व में अपनी संस्कृति, सभ्यता और इतिहास के लिए जाना जाता है, उसी देश की संस्कृति और सभ्यता का मजाक उड़ा रहे हो। और अश्लीलता के साथ दिखा रहे हो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
WWE Veer Mahaan Urf Rinku Rajput Asked Fans to boycott bollywood Movies and Web series hurting Sentiments
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वीर महान आगे कहते हैं, "आप सभी देशवासियों से मेरा निवेदन है, आओ हम सब मिलकर, लोगों के भावनाओं के साथ खेलने वाली मूवीज और वेब सीरीज का बहिष्कार करें। और याद रखें देश और धर्म सर्वोपरि है। हर हर महादेव!"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rinku Rajput (@veermahaan)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed