बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां भी अपनी खूबसूरती, कमाल की फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि हम ज्यादातर अभिनेत्रियों को मेकअप मे ही देखते हैं। अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी नो-मेकअप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं लेकिन शायद आपने साउथ की अभिनेत्रियों को बिना मेकअप के नहीं देखा होगा। तो चलिए देखते हैं कि अपनी एक अदा से फैंस का दिल लूट लेने वाली साउथ की ये अभिनेत्रियां बिना मेकअप लुक में कैसी लगती हैं।
South Actress No Makeup Look: सामंथा से कीर्ति सुरेश तक, यहां देखें बिना मेकअप के कैसी लगती हैं साउथ एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल दक्षिण भारतीय सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं। हाल ही में वह एक प्यारे से बच्चे की मां बनी हैं, लेकिन अक्सर वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि एक्ट्रेस का बिना मेकअप का लुक भी वायरल हो चुका है।
रश्मिका मंदाना
साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश कहा जाता है। उनकी किलर स्माइल फैंस का दिल लूट लेती है, लेकिन क्या आपने उनकी बिना मेकअप वाली तस्वीर देखी है। फिलहाल बिना मेकअप में भी रश्मिका काफी खूबसूरत लगती हैं।
नयनतारा
अभिनेत्री नयनतारा भी पर्दे पर बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं लेकिन बिना मेकअप के उनका लुक बिल्कुल अलग नजर आता है। तस्वीर में एक्ट्रेस को पहचानना भी मुश्किल है।
सामंथा रूथ प्रभु
सामंथा हासन न केवल साउथ में बल्कि बॉलीवुड में भी खूब पसंद की जाती हैं और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। सामंथा की भी नो मेकअप की तस्वीर सामने आ चुकी है। हालांकि बिना मेकअप के भी एक्ट्रेस सामंथा काफी अच्छी लगती हैं।