सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns Box Office Collection: 'एक विलेन रिटर्न्स' को 40 करोड़ कमाने के लाले, फ्लॉप की ओर बढ़े कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 04 Aug 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
Ek Villain Returns Box Office Collection day 6 john abraham arjun kapoor disha patani tara sutaria film
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : youtube/social media

बीते शुक्रवार को मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज हुई। मेकर्स समेत स्टारकास्ट को भी ये उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी, लेकिन बड़े सितारे होने के बाद भी ये मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। इस फिल्म का लीड रोल में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी हैं। हालांकि इन चारों स्टारकास्ट की पिछली फिल्में भी फ्लॉप रही हैं। ऐसे में एक विलेन रिटर्न्स पर हिट होने का दबाव था, लेकिन ये फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाई है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म का कलेक्शन 40 से 45 करोड़ में ही सिमट सकता है।

Ek Villain Returns Box Office Collection day 6 john abraham arjun kapoor disha patani tara sutaria film
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक विलेन रिटर्न्स का कुल बजट करीब 60 करोड़ रुपये था। इस हिसाब से फिल्म को ओपनिंग डे पर करीब 8 करोड़ रुपये का कारोबार करना चाहिए था, लेकिन पहले ही दिन खराब ओपनिंग के चलते फिल्म रेस से बाहर हो गई। हालांक वीकएंड पर एक विलेन रिटर्न्स के कारोबार में कुछ बढ़त देखने को मिली। तब उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म बढ़िया प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेरती नजर आ रही है।

Ek Villain Returns Box Office Collection day 6 john abraham arjun kapoor disha patani tara sutaria film
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

29 जुलाई को बड़े पर्दे पर आई एक विलेन रिटर्न्स को छह दिन हो चुके हैं, लेकिन  फिल्म के कलेक्शन में कुछ खास सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। तो चलिए हम आपको इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन के बारे में बताते हैं-

 
दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 7.05
दूसरा दिन 7.47
तीसरा दिन 9.02
चौथा दिन 3.02
पांचवां दिन 2.84
छठा दिन 2.40
कुल कारोबार 31.80
विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Villain Returns Box Office Collection day 6 john abraham arjun kapoor disha patani tara sutaria film
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी एक विलेन रिटर्न्स सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। एक विलेन बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में एक हीरो और एक विलेन दिखाया गया था, वहीं एक विलेन रिटर्न्स  में चारों मुख्य किरदार विलेन के रूप में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed