हिंदी सिनेमा में बीते कई वर्षों से सक्रिय विशाल भारद्वाज एक डायरेक्टर, राइटर, स्क्रीनराइटर, म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं। वह बॉलीवुड के प्रतिभावान लोगों में से एक हैं, जिन्होंने अपने काम से दर्शकों के दिलों को हजारों बार छुआ है। चार अगस्त 1965 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जन्मे विशाल भारद्वाज आज 57 साल के हो गए हैं। एक छोटे से शहर से निकलकर विशाल, मायानगरी में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। साल 1995 में फिल्म 'अभय' से बतौर म्यूजिशियन अपने करियर की शुरुआत करने वाले विशाल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत सी बेहतरीन फिल्म से नवाजा है। और फिल्मों के लिए उन्हें चार अलग-अलग कैटेगरी में सात बार राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा भी जा चुका है। तो आज इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Vishal Bharadwaj: गानों के साथ-साथ फिल्मकारी में भी हुनर दिखा चुके हैं विशाल, बर्थडे पर जाने उनकी सफल फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर बनना चाहते थे विशाल
फिल्मों में अपनी राइटिंग, म्यूजिक से जादू चलाने वाले विशाल इंडस्ट्री में आने से पहले कुछ और करना चाहते थे। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि विशाल भारद्वाज बचपन में एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। उन्होंने स्टेट लेवल पर अंडर-19 क्रिकेट भी खेला,लेकिन फिर एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी थी। दरअसल, एक टूर्नामेंट से ठीक पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनका अंगूठा टूट गया। जिसकी वजह से वो आगे क्रिकेट नहीं खेल सके। इसके बाद विशाल ने अपनी पढ़ाई पूरी कर बॉलीवुड की तरफ अपना कदम बढ़ाया।
बतौर म्यूजिशियन इन फिल्मों से कमाया नाम
महज 17 साल की उम्र में एक गाने को संगीत देने वाले विशाल ने कई फिल्मों को अपने बेहतरीन म्यूजिक से नवाजा है। बतौर म्यूजिशियन विशाल ने 'माचिस', 'सत्या', 'इश्किया' जैसी कई फिल्मों में काम किया। उनके गाने 'चप्पा चप्पा चरखा चले', 'नैना ठग लेंगे', 'सपने में मिलती है' आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उनके म्यूजिक में आज भी ऐसा नयापन है, जो फैंस को उनके गाने रिपीट पर सुनने के लिए मजबूर करता है। विशाल म्यूजिक में उस्ताद होने के साथ-साथ एक बढ़िया फिल्मकार भी हैं।
बॉलीवुड को दी कई हिट फिल्में
विशाल बॉलीवुड के उन फिल्मकारों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों की जटिल कहानियों के लिए जाने जाते हैं। विशाल इन कहानियों को बड़ी खूबसूरती से बड़े पर्दे पर पेश करने में माहिर हैं। इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं विशाल ने कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इनमें विलियम शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ पर आधारित फिल्म 'मकबूल' और विलियम की किताब ओथेलो पर बनी 'ओमकारा', रस्किन बॉन्ड की एक कहानी पर आधारित 'द ब्लू अम्ब्रेला', 'हैदर', 'कमीने' और 'सात खून माफ' जैसी फिल्में शामिल हैं। आज भी उनका यह सफर सफलतापूर्वक बढ़ रहा है। फिलहाल विशाल आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' में म्यूजिक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।