फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बजट निकाल पाने में नाकाम हो रही 'एक विलेन रिटर्न्स', 'विक्रांत रोणा' ने कमाए महज इतने करोड़

Thu, 04 Aug 2022 08:41 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 04 Aug 2022 08:41 AM IST
विज्ञापन
wednesday box office report vikrant rona ek villain returns ramarao on duty collection
एक विलेन रिटर्न्स, विक्रांत रोणा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। ऐसे में किसी भी मूवी के रिलीज होने से पहले उसपर सवाल उठने लगता है कि ये फिल्म चलेगी भी या नहीं। पिछले शुक्रवार को 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'विक्रांत रोणा' रिलीज हुई। जिसमें एक विलेन के मुकाबले 'विक्रांत रोणा' तो ठीक-ठाक कमाई कर रही है। वहीं मल्टीस्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' फ्लॉप होती नजर आ रही है। अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम जैसी बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी इस फिल्म को दर्शक कम से कम पसंद कर रहे हैं। वहीं शमशेरा तो इस साल की सबसे बड़ी डिजास्टर की कैटिगरी में चली गई है। वहीं कल मृणाल ठाकुर की पैन इंडिया फिल्म 'सीता रामम' रिलीज हो रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बुधवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।

wednesday box office report vikrant rona ek villain returns ramarao on duty collection
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक विलेन रिटर्न्स
मल्टीस्टारर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स करीब आठ साल पहले रिलीज हुई मूवी एक विलेन का सीक्वल है। एक विलेन में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। जिसके बाद मोहित सूरी एक विलेन का सीक्वल एक विलेन रिटर्न्स लेकर आए। ओपनिंग डे पर तो इस फिल्म ने बढ़िया कमाई की, लेकिन अब इसका ग्राफ तेजी से नीचे गिरता दिख रहा है। बुधवार को इस फिल्म ने महज 2.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब एक विलेन रिटर्न्स का कुल कलेक्शन 31.80 करोड़ रुपये हो चुका है।

wednesday box office report vikrant rona ek villain returns ramarao on duty collection
'विक्रांत रोणा' - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म विक्रांत रोणा एक विलेन रिटर्न्स के मुकाबले बढ़िया कमाई कर रही है। लेकिन वीकएंड के बाद से विक्रांत रोणा का ग्राफ बिल्कुल गिर चुका है। वीकएंड पर इस फिल्म ने जहां 14.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया वहीं सोमवार के बाद से फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। बुधवार को विक्रांत रोणा का कुल कारोबार महज 3 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब तक ये फिल्म कुल 64.23 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
wednesday box office report vikrant rona ek villain returns ramarao on duty collection
रामाराव ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

रामाराव ऑन ड्यूटी
फिल्म रामाराव ऑन ड्यूटी साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा द्वारा निर्मित इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म भी इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और शुरू से ही फिल्म की कमाई बहुत कम रही है। शुरूआती आंकड़ों के हिसाब से रामाराव ऑन ड्यूटी ने छठे दिन महज 20 लाख रुपये का कारोबार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed