सब्सक्राइब करें

Kishor Kumar: मस्तमौला इंसान थे किशोर कुमार, उनकी जिंदगी के ये अनछुए किस्से नहीं पढ़े होंगे आपने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kishore Kumar Birthday Special Know some interesting facts of veteran actor and singer Kishore Sahab
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

किशोर कुमार... सिनेमा की एक ऐसी हस्ती थे, जिनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। भले ही वह हमारे बीच में न हों लेकिन अपनी जादुई आवाज की वजह से वह आज भी  लोगों के दिलों में जिंदा हैं। किशोर कुमार के गाने जहां दिल छू लेते तो वहीं युवाओं दिलों की धड़कनों में जोश जगाने के लिए भी काफी थे। किशोर कुमार के गाए गाने आज भी लोग गुनगुनाते नजर आते हैं। 4 अगस्त को किशोर कुमार का बर्थ एनिवर्सरी होती है। किशोर कुमार न सिर्फ पेशेवर तौर पर बल्कि निजी जिंदगी में भी काफी मस्तमौला इंसान थे। चलिए आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनछुए किस्सों से रूबरू कराते हैं।

Kishore Kumar Birthday Special Know some interesting facts of veteran actor and singer Kishore Sahab
किशोर कुमार, बप्पी दा और लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

महिला गायक की आवाज में भी गा लेते थे किशोर कुमार
किशोर कुमार को ईश्वर ने बहु प्रतिभा से नवाजा था। वह एक अच्छे सिंगर तो थे ही साथ ही अभिनय में भी पीछे नहीं थे। इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात थी कि वह महिला गायक की आवाज में भी गा सकते थे। साल 1962 की फिल्म 'हाफ टिकट' का गीत 'आके सीधी लगी दिल पे जैसी' को किशोर कुमार ने मेल और फीमेल दोनों ही आवाजों में गाना गाया और इसमें सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने इस गाने को एक बार में ही रिकॉर्ड कर लिया गया और ये गाना सुपरहिट साबुत हुआ था। बता दें कि इस गाने को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर गाने वाली थीं लेकिन किसी वजह से वह इसमें अपनी आवाज नहीं दे पाई तब किशोर कुमार ने ये गाना गाया।

Kishore Kumar Birthday Special Know some interesting facts of veteran actor and singer Kishore Sahab
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अपने सपनों का ऐसा घर चाहते थे किशोर कुमार
किशोर कुमार की कल्पना की उड़ान भी बेहद अलग थी। अपने घर को लेकर उनका एक अलग सपना था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने अपने घर पर एक आर्किटेक्चर को बुलाया और कहा की मेरे लिए ऐसा घर बनाओ जिसके हर कमरे में पानी ही पानी हो। वह यह भी चाहते थे कि उनके पलंग के पास एक नाव हो जिस पर बैठकर वे डाइनिंग हॉल तक जा सके। हालांकि उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kishore Kumar Birthday Special Know some interesting facts of veteran actor and singer Kishore Sahab
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मूडी किस्म के इंसान थे किशोर कुमार
बताया जाता है कि किशोर कुमार बहुत ही मूडी किस्म के इंसान थे। जब उनका मन होता वह एक बार में गाना रिकॉर्ड कर लिया करते थे लेकिन मन न होने पर कितने भी पैसे दिए जाएं वह नहीं गाया करते थे। एक दिलचस्प किस्सा बताया जाता है कि उन्होंने ने एक बार दोस्त से कहा की देख जब हम मरने वाले होंगे तब सारा पैसा अपनी छाती पर बांध लेंगे तब मरेंगे।  

विज्ञापन
Kishore Kumar Birthday Special Know some interesting facts of veteran actor and singer Kishore Sahab
किशोर कुमार

घर के बाहर लगाया था ये खास बोर्ड
बताया जाता है कि किशोर कुमार ने अपने घर के बाहर एक साइन बोर्ड लगाया हुआ था, जिस पर लिखा था "बिवेयर ऑफ किशोर"। इससे जुड़ा एक किस्सा भी चर्चित है कि जब निर्माता-निर्देशक एचएस रवैल उनके घर में उनसे मिलकर बाहर निकल रहे थे तभी किशोर ने उनका हाथ काट लिया, जब रवैल ने पूछा तो किशोर ने जवाब दिया कि मेरे घर में घुसने से पहले आपको बोर्ड देखना चाहिए था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed