फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra 2: 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए यश बने मेकर्स की पहली पसंद, निभाएंगे यह किरदार!

Fri, 28 Oct 2022 11:29 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 28 Oct 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
brahmastra 2 yash approached by makers to play dev role in ranbir kapoor alia bhatt starrer film
ब्रह्मास्त्र, यश - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' को दर्शकों का मिला-जुला रेस्पॉन्स मिला था। एक तरफ जहां कई दर्शकों को अयान मुखर्जी की ये फिल्म पसंद आई थी, तो वहीं बहुत से लोगों को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक्टिंग नहीं पसंद आई थी। हालांकि अब फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि 'ब्रह्मास्त्र 2' में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं।

brahmastra 2 yash approached by makers to play dev role in ranbir kapoor alia bhatt starrer film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : social media

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा देख चुके दर्शक इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि इस फिल्म में शिवा का किरदार कितना अहम है। 'ब्रह्मास्त्र 2' में रणबीर कपूर के किरदार शिवा की सीधी टक्कर देव से होने वाली है। यही वजह है कि इस किरदार में अब दर्शकों का काफी दिलचस्पी है। वहीं अब खबर आ रही है कि ब्रह्मास्त्र 2 में देव के किरदार के लिए मेकर्स ने केजीएफ स्टार यश को अप्रोच किया है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ब्रह्मास्त्र में देव का किरदार कितना अहम होने वाला है, जिसके लिए निर्माता बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के चक्कर काट रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Ponniyin Selvan OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई पीएस-1, देखने के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे
 

brahmastra 2 yash approached by makers to play dev role in ranbir kapoor alia bhatt starrer film
ब्रह्मास्त्र, केजीएफ 2 - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी खबर है कि यश ने अभी तक मेकर्स को इस रोल के लिए हां नहीं कहा है। वहीं, अब इस खबर पर खुद फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सिलसिले में जब मैंने करण जौहर से संपर्क किया गया तो उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा, "यह सब बकवास है। हमने किसी से संपर्क नहीं किया है।" ब्रह्मास्त्र में देव के किरदार के लिए अब तक रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन के नाम सामने आ चुके हैं। कुछ फैंस का कहना है कि स्क्रीन पर रणबीर के पिता का किरदार रणवीर और मां अमृता का रोल दीपिका पादुकोण निभाएंगी। हालांकि, अब तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra 2 yash approached by makers to play dev role in ranbir kapoor alia bhatt starrer film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि न सिर्फ 'ब्रह्मास्त्र' बल्कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने भी यश को 'कर्ण' के लिए बोर्ड पर लाना चाहते हैं। ये कथित तौर पर महाभारत पर आधारित एक पौराणिक महाकाव्य होगा। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन के अलावा नागार्जुन जैसे बड़े साउथ स्टार भी नजर आए थे, जिनकी वजह से मेकर्स को काफी फायदा भी हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed