फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ponniyin Selvan OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई पीएस-1, देखने के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

Fri, 28 Oct 2022 10:37 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 28 Oct 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
ponniyin selvan ps 1 ott release available on amazon prime rental aishwarya rai starrer film
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

ज्यादातर ऐतिहासिक फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पीएस-1 ने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की है। हर भाषा में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर आ गई है। इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म ने अपनी कहानी, बजट और सितारों के अभिनय को लेकर खूब चर्चा बटोरी है। लेकिन जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, अब वह इसे ओटीटी पर घर बैठे आराम से देख सकते हैं।

ponniyin selvan ps 1 ott release available on amazon prime rental aishwarya rai starrer film
पीएस 1 - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियन सेल्वन में चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास को दिखाया गया है। गौरवशाली इतिहास की साक्षी पीएस-1 अब अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, लेकिन इस फिल्म को फिलहाल तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम किया जा रहा है। अभी ये फिल्म हिंदी में ओटीटी पर रिलीज नहीं की गई है। लेकिन पीएस-1 को देखने के लिए अभी आपको 199 रुपये चुकाने होंगे।

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' को भी पछाड़ देगी 'कांतारा'? 'हर हर महादेव' की ऐसी है हालत

ponniyin selvan ps 1 ott release available on amazon prime rental aishwarya rai starrer film
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल पीएस-1 को अभी अमेजॉन प्राइम रेंटल पर रिलीज किया गया है। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ये संकेत दिया है कि पोन्नियन सेल्वन 4 नवंबर को सभी अमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए रिलीज कर दी जाएगी। 'पोन्नियिन सेलवन 1' ने दुनिया भर में 480 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और फिल्म के जल्द ही 500 करोड़ के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। बता दें कि पोन्नियिन सेलवन 1 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ponniyin selvan ps 1 ott release available on amazon prime rental aishwarya rai starrer film
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

पीएस 1 को सिनेमाघरों में 30 सितंबर को रिलीज किया गया था। थियेटर में रिलीज के एक महीने के बाद ही ये फिल्म ओटीटी पर आ गई है। सिनेमाघरों से फायदा लेने के बाद मेकर्स अब ओटीटी से भी कमाई करने की फिराक में हैं। पीएस-1 में विक्रम, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि, तृषा, प्रकाश राज, पार्थिबन और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed