फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Troll: मंदिर जाने पर एकता की खिंचाई और रोहमन-सुष्मिता को देख भड़के फैंस, पढ़ें इस हफ्ते क्यों ट्रोल हुए सितारे

Fri, 28 Oct 2022 09:59 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 28 Oct 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
ekta kapoor bold look in temple sushmita sen with rohman shawl anjali Arora Bollywood celebs troll this week
एकता कपूर, रोहमन शॉल-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से सिनेप्रेमी बहुत प्यार करते हैं। फैंस इस इंडस्ट्री की छोटी-छोटी बात जानना चाहते हैं और सेलेब्स अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया के जरिए हर जरूरी बात बताने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार मनोरंजन जगत के सितारे अपनी हरकतें की वजह से लोगों के निशाने पर आ जाते हैं और 'सेलेब्स ट्रोलिंग' में हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताते हैं, जो पूरे हफ्ते किसी न किसी वजह से ट्रोलिंग का सामना करते रहे हैं। इस हफ्ते कौन कौन लिस्ट में शामिल है? आइए आपको बताते हैं।

loader
ekta kapoor bold look in temple sushmita sen with rohman shawl anjali Arora Bollywood celebs troll this week
Karanvir Bohra,poonam pandey - फोटो : Social media
सोशल मीडिया सेंसेशन और अभिनेत्री पूनम पांडे अक्सर किसी ने किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना रणौत के शो लॉकअप में नजर आईं अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके साथ टीवी अभिनेता करणवीर वोहरा भी नजर आए। कैमरे में कैद हुए दोनों कलाकारों ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। लेकिन इस दौरान अपनी हरकत की वजह से करणवीर वोहरा को नेटिजन्स की खरी-खोटी सुननी पड़ गई।
 

कैमरे के सामने पूनम पांडे के साथ कोजी हुए करणवीर बोहरा, लोग बोले- जल्द ही इसका भी तलाक होगा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
ekta kapoor bold look in temple sushmita sen with rohman shawl anjali Arora Bollywood celebs troll this week
अंजलि अरोड़ा - फोटो : social media
सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले काफी दिनों से अपने वायरल एमएमएस वीडियो के बाद से अंजलि  लगातार इंटरनेट पर रहती हैं। एमएमएस वीडियो के कारण सुर्खियों में आई अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन साझा की गई वीडियो के चलते अंजलि आए दिन नेटिजन्स के निशाने पर भी आती रहती हैं। अंजलि की तस्वीरों और उनके डांस को कुछ लोग पसंद करते हैं, तो कुछ लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी करते हैं।इसी क्रम में अब हाल ही में अंजलि फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपना दिवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने इस वीडियो को लेकर अंजलि फिर से नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं।

 दिवाली पर सूट पहन दीये जलातीं अंजलि अरोड़ा का अंदाज लोगों को नहीं आया रास, वीडियो पर कर डाले
ekta kapoor bold look in temple sushmita sen with rohman shawl anjali Arora Bollywood celebs troll this week
Nidhi Bhanushali - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ने दिवाली का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया। कुछ ने यह त्योहार अपने दोस्तों तो कुछ ने अपने परिवार संग पूजा कर सेलिब्रेट किया। इसकी झलक सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट पर देखने को मिल रही है। सितारे लगातार दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इसी बीच जिस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वह थी टीवी के सुपरहिट कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू भिड़े की तस्वीर।

दिवाली लुक की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आई 'तारक मेहता' की सोनू भिड़े, यूजर्स बोले- क्या से क्या
विज्ञापन
ekta kapoor bold look in temple sushmita sen with rohman shawl anjali Arora Bollywood celebs troll this week
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन अपने गर्म मिजाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी वह मीडिया वालों से कुछ कह देती हैं, कभी फैंस पर नाराज हो जाती हैं तो कभी पैपराजी को खरी-खोटी सुना देती हैं। कुछ दिनों पहले जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एयरपोर्ट पर बेहद ही सख्त रवैये से पैपराजी से सवाल करती नजर आ रही थीं। उनका ये तरीका फैंस को पसंद नहीं आया था और सोशल मीडिया पर जया बच्चन को ट्रोल किया गया था। अब एकबार फिर जया बच्चन पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं।

पैपराजी पर एकबार फिर चिल्लाती नजर आईं जया बच्चन, नोटिजन्स बोले- इग्नोर करो
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed