दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'नोट पर फोटो' वाले बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई उनके स्टेटमेंट का विरोध कर रहा है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार से भारतीय मुद्रा रुपये पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की थी। सेलेब्स इस पर आपत्ति जता रहे हैं। पहले संगीतकार विशाल ददलानी ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की, वहीं अब गौहर खान ने उन्हें इशारों ही इशारों में दिल्ली के सीएम को कमजोर नेता कह डाला है। आइए जानते हैं सेलेब्स ने क्या-क्या कहा...
Note Row: अरविंद केजरीवाल के 'नोट पर फोटो' वाले बयान पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, बताया 'कमजोर नेता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में जीतने की दौड़ का शिकार
गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर लिखा, "एक नेता, जो मुझे लगता था कि विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा, वह राजनीति में जीतने की दौड़ का शिकार हो गया है। सबसे कमजोर किस्म के राजनेता ही धर्म का इस्तेमाल करते हैं। राज्य का चुनाव जीतने की लालच आपको इतना अलग बना सकता है, यह बहुत दुखद है। अब अनफॉलो करने का समय आ गया है।"
यह भी पढ़ें : म्यूजिक कंपोजर के साथ इस दिन सात फेरे लेंगी पलक मुछाल, शुरू हुईं शादी की तैयारियां
Alas a leader who I thought was focused on development has fallen prey to the race of winning in politics. Religion is used only by the weakest kind of politicians . The greed of wanting to win a state election can make u so different. #sad Time to unfollow .
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) October 27, 2022
सब गिर गए
वहीं, टीवी अभिनेता नुकल मेहता ने भी अरविंद केजरीवाल के बयान पर टिप्पणी की है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद विधायक आतिशी ने आ रही प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए कहा था, ‘आप चाहें तो अरविंद केजरीवाल से नफरत कर सकते हैं, लेकिन कम से कम देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश से नफरत न करें। उनके आशीर्वाद से घृणा न करें।’ नकुल मेहता ने आतिशी का यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'और ये सब गिर गए.. आखिरकार..'
यह भी पढ़ें : फिल्म निर्माता को अंबोली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी को कार से मारी थी टक्कर
And they all fall down.. EVENTUALLY. https://t.co/2pk7e4Q0PU
— Nakuul Mehta (@NakuulMehta) October 26, 2022
यह खेल अब हर कोई खेलेगा
Whether it’s a means to an end or an end in itself - bringing religion into everything, is a game everyone will play now. And not just politicians!
आप से चुनाव लड़ चुकीं गुल पनाग ने भी अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'चाहे वह साध्य हो या अपने आप में अंत - धर्म को हर चीज में लाना, यह एक ऐसा खेल है जिसे अब हर कोई खेलेगा। और सिर्फ राजनेता नहीं! जो असहमत हैं, वे व्यर्थ में संविधान का प्रयोग करते रह सकते हैं।'
यह भी पढ़ें : 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' को भी पछाड़ देगी 'कांतारा'? 'हर हर महादेव' की ऐसी है हालत
Those who disagree can keep invoking the Constitution, in vain. #currencynotes