{"_id":"635b4c3576986a1ed96d41a0","slug":"singer-palak-muchhal-to-marry-november-6-in-mumbai-with-music-composer-mithun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Palak Muchhal Wedding: म्यूजिक कंपोजर के साथ इस दिन सात फेरे लेंगी पलक मुछाल, शुरू हुईं शादी की तैयारियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Palak Muchhal Wedding: म्यूजिक कंपोजर के साथ इस दिन सात फेरे लेंगी पलक मुछाल, शुरू हुईं शादी की तैयारियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 28 Oct 2022 08:58 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
पलक मुछाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में एक बार फिर शहनाई बजने जा रही है। हालांकि इस बार खुशखबरी अभिनय की दुनिया से नहीं बल्कि सिंगिंग की दुनिया से आई है। सिनेमा जगत की मशहूर सिंगर पलक मुछाल शादी करने जा रही हैं। पलक मुछाल के सपनों के राजकुमार म्यूजिक कंपोजर मिथुन हैं। खबरों की मानें तो दोनों की शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी और पलक-मिथुन 6 नवंबर को सात फेरे लेंगे। दोनों ने सिनेमाजगत में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और बीते कुछ साल से एक दूसरे को चुपचाप डेट कर रहे थे।
2 of 4
पलक मुछाल, मिथुन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 4 से 6 तारीख के बीच में हल्दी, संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी। पलक और मिथुन की शादी में उनके परिवार को लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। दोनों ने परिवार की सहमति से ये फैसला लिया है। पलक मुछाल इंदौर की रहने वाली हैं तो वहीं मिथुन बॉलीवुड की म्यूजिक फैमिली से हैं। हालांकि खबरें ये भी हैं कि दोनों अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं।
पलक और मिथुन की शादी में बेहद ही बड़े स्तर पर होने वाली है। जिसके लिए मुंबई के एक पांच सितारा होटल को 5, 6 और सात तारीख के लिए बुक किया गया है। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी शिरकत करेंगे। दोनों की शादी का रिसेप्शन तीन दिनों तक चलेगा। इस शादी की तैयारियां बहुत तेजी से चल रही है। पलक और मिथुन की शादी में उनके परिवार को लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पलक मुछाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म जहर के गाने वो लम्हे की कंपोजिंग के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने अनवर, मर्डर 2, जिस्म 2, आशिकी 2, एक विलेन से लेकर हाफ गर्लफ्रेंड, कबीर सिंह, राधे श्याम और शमशेरा जैसी फिल्मों के लिए गाने तैयार किए। दूसरी तरफ पलक मुछाल ने चैरिटी के लिए गानों से शुरुआत की और अपने प्राइवेट एलबम निकाले। इसके अलावा पलक ने आशिकी 2, आर... राजकुमार, जय हो, किक, गब्बर इज बैक, बाहुबलीः द बिगनिंग, प्रेम रतन धन पायो, एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी के लिए गाने गाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।