फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ अपनी पत्नी को कार से टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद निर्माता को गिरफ्तार कर लिया है। कमल किशोर मिश्रा की पत्नी की शिकायत के आधार पर अंबोली पुलिस ने फिल्म निर्माता के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया था। इस घटना में उनकी पत्नी को सिर में चोट लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनसे पूछताछ की जा रही थी।
Kamal Kishor Mishra: फिल्म निर्माता को अंबोली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी को कार से मारी थी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा था कि मिश्रा ने 19 अक्टूबर को कथित तौर पर उन्हें कार से टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। शिकायत के मुताबिक घटना वाले दिन पीड़िता अपने पति की तलाश में निकली और उसे पार्किंग एरिया में अपनी कार में एक अन्य महिला के साथ पाया। जब वह उसका सामना करने गई, तो मिश्रा ने अपनी कार में मौके से भागने की कोशिश की और इस प्रक्रिया में अपनी पत्नी को टक्कर मार दी और भाग गया, जिससे उसके पैर, हाथ और सिर में चोट लग गई। बता दें कि पत्नी को टक्कर मारने की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी।
#WATCH | Case registered against film producer Kamal Kishore Mishra at Amboli PS u/s 279 & 338 of IPC for hitting his wife with a car.She claims after the incident she suffered head injuries.We're searching for accused. Further investigation underway:Amboli Police
Bimbisara: ओटीटी पर 'बिम्बिसार' ने मचाया धमाल, महज 48 घंटे में 10 करोड़ मिनट स्ट्रीम की गई फिल्म
(CCTV Visuals) pic.twitter.com/0JSleTqyry
एक अधिकारी ने बताया कि कमल किशोर मिश्रा को गुरुवार को उपनगरीय मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए घर से लाया गया था। उन्होंने कहा कि कथित घटना 19 अक्टूबर को अंधेरी (पश्चिम) में दंपति के अपार्टमेंट की पार्किंग में हुई जब मिश्रा की पत्नी ने उन्हें कार में एक अन्य महिला के साथ पाया। उन्होंने कहा, ‘आज दोपहर, हम मिश्रा को पूछताछ के लिए लाए और हम मामले की जांच कर रहे हैं। अब फिल्म निर्माता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Bollywood Celebs: इन सितारों ने सहा अपने बच्चों को खोने का दर्द, बुरी तरह टूट गए थे सेलेब्स
बता दें कि कमल किशोर मिश्रा वन इंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शन नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। हाल ही में उन्होंने देहाती डिस्को फिल्म प्रोड्यूस की थी, जिसमें गणेश आचार्य नजर आए थे। इसके अलावा वह शर्मा जी की लग गई, फ्लैट नंबर 420 जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वहीं, कमल किशोर मिश्रा ने 'खल्ली बल्ली' फिल्म को भी प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म इसी साल आई थी और इसमें धर्मेंद्र, राजपाल यादव, मधू, हेमंत पांडे, विजय राज, रजनीश दुग्गल, किनायत अरोड़ा जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन मनोज शर्मा ने किया था। कमल 2019 में निर्माता बने थे और उन्होंने अपने काम की नैतिकता की बदौलत जल्दी ही एक बड़ी प्रतिष्ठा हासिल कर ली थी।
Trevor Noah: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर भड़के कॉमेडियन, आलोचकों को दिया करारा जवाब