फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट की आलोचना करने वालों पर रणबीर कपूर ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- यह केवल...

Sun, 18 Sep 2022 06:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 18 Sep 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Actor Ranbir Kapoor says any kind of criticism of Alia Bhatt is just Jealousy
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब तक टिकट खिड़की पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। इस फिल्म की सफलता से 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम काफी खुश नजर आ रही है। इस बीच रणबीर ने खुद की और आलिया भट्ट की निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। 
Brahmastra Actor Ranbir Kapoor says any kind of criticism of Alia Bhatt is just Jealousy
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा कि अगर कोई उनकी पत्नी आलिया की आलोचना कर रहा है तो वह उनसे जलता है। एक्टर ने कहा कि आलिया निस्संदेह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण अभिनेताओं में से एक हैं। एक्टर के मुताबिक, उन्होंने स्क्रीन पर जो काम किया है या जिस तरह से उन्होंने खुद को कैरी किया है, वैसी हिम्मत उन्होंने किसी और में नहीं देखी। 

Brahmastra Actor Ranbir Kapoor says any kind of criticism of Alia Bhatt is just Jealousy
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में विस्तार से बात करते हुए रणबीर ने कहा कि जिस तरह से आलिया ने प्रेग्नेंसी के बावजूद 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी मार्केटिंग के दौरान खुद को संभाला वह सभी के लिए प्रेरित करने वाली चीज है। अगर कोई उनकी आलोचना करता है तो यह केवल ईर्ष्या और मूर्खतापूर्ण है। हमें इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी काम किया है। वहीं, इस फिल्म में शाहरुख खान ने भी कैमियो रोल किया है। फैंस को शाहरुख का छोटा सा ही रोल काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। ब्रह्मास्त्र अब तक कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Actor Ranbir Kapoor says any kind of criticism of Alia Bhatt is just Jealousy
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

410 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 199.32 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। हिंदी में फिल्म की अब तक की कमाई 181.35 करोड़, तेलुगू में 13.85 करोड़ और तमिल में 3.96 करोड़ रुपये हुई है। इसके अलावा कन्नड़ और मलयालम में फिल्म का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और अभी तक यह कन्नड़ में तीन लाख और मलयालम में 1 लाख रुपये कमा पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed