फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Baby Shower: मां और सास मिलकर कर रहीं आलिया भट्ट की गोद भराई की तैयारी, जानें कब और कहां होगी

Wed, 14 Sep 2022 10:38 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 14 Sep 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra actress Alia Bhatt Baby Shower to be hosted by Neetu Kapoor and Soni Razdan, Know details here
आलिया भट्ट, सोनी राजदान, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आए रणबीर और आलिया की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और यह पांच दिन में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, रणबीर और आलिया जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत भी करने जा रहे हैं, जिसको लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। इस सबके बीच आलिया की गोद भराई को लेकर नीतू कपूर और सोनी राजदान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Brahmastra actress Alia Bhatt Baby Shower to be hosted by Neetu Kapoor and Soni Razdan, Know details here
रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर होने वाली मां के लिए कुछ स्पेशल प्लानिंग कर रही हैं। दोनों ने आलिया की गोद भराई की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं, जिसमें सिर्फ लड़कियां ही होंगी। गोद भराई मुंबई में ही होगी। हालांकि ये कंफर्म नहीं है कि गोद भराई की रस्म शादी की तरह घर में आयोजित होगी या फिर किसी और जगह पर। आलिया की गोद भराई इस महीने के अंत में होने की खबर सामने आ रही है।

Brahmastra actress Alia Bhatt Baby Shower to be hosted by Neetu Kapoor and Soni Razdan, Know details here
आलिया भट्ट - फोटो : insta

रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट की गोद भराई में भी कम ही लोग हिस्सा लेंगे। इसमें आलिया के बचपन की दोस्त और परिवार वालों को ही शामिल किया जाएगा। गेस्ट लिस्ट में आकांक्षा रंजन सिंह, शाहीन भट्ट, करीना कपूर, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और करीबी दोस्त शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra actress Alia Bhatt Baby Shower to be hosted by Neetu Kapoor and Soni Razdan, Know details here
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। वहीं, वह 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म और 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा दोनों की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' सिनेमाघरों में बढ़िया कमाई कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed