फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयार की सवालों की लंबी सूची, आज को होगी पेशी

Wed, 14 Sep 2022 10:07 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 14 Sep 2022 10:07 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले में आरोपी नामित होने के बाद अब एक्ट्रेस इस सिलसिले में जल्द ही दिल्ली पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश होने वाली है।

विज्ञापन
Delhi Police To Interrogate Actress Jacqueline Fernandez in Sukesh Chandrashekhar Money Laundering Case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले में आरोपी नामित होने के बाद अब एक्ट्रेस इस सिलसिले में जल्द ही दिल्ली पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश होने वाली है। इसी क्रम में पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में एक्ट्रेस के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा बुधवार को जैकलीन फर्नांडीज से 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली को लेकर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी। 

Delhi Police To Interrogate Actress Jacqueline Fernandez in Sukesh Chandrashekhar Money Laundering Case
सोना महापात्रा, जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Social media

इस सिलसिले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि जैकलीन को 14 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान जैकलीन से पूछे जाने वाले सवालों की एक सूची भी तैयार की गई है। यह सभी सवाल सुकेश के साथ उसके संबंधों और उससे मिले उपहारों पर आधारित है। अधिकारी ने यह भी बताया कि इस दौरान अभिनेत्री यह भी पूछा जाएगा कि वह कितनी बार सुकेश से मिली या फोन पर संपर्क किया।

Delhi Police To Interrogate Actress Jacqueline Fernandez in Sukesh Chandrashekhar Money Laundering Case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध शाखा ने पिंकी ईरानी को भी जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है। ईरानी ने ही सुकेश को जैकलीन फर्नांडीज से संपर्क करने में मदद की थी, क्योंकि वह उन दोनों को जानती थी। सूत्रों के मुताबिक, मामले में और स्पष्टता लाने के लिए पूछताछ के दौरान पिंकी और जैकलीन का आमना-सामना भी हो सकता है। साथ ही इस मामले में जैकलीन को यह भी बताया गया कि कुछ दिनों के लिए या लगातार उनकी जांच हो सकती है, इसलिए वह उसी के अनुसार दिल्ली में रहने की योजना बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police To Interrogate Actress Jacqueline Fernandez in Sukesh Chandrashekhar Money Laundering Case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

मामले में एक अन्य अधिकारी ने यह भी बताया कि, "जैकलीन के लिए तैयार किए गए सवालों का सेट नोरा फतेही से पूछे गए सवालों से अलग है, जिन्हें पहले मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।" अधिकारी ने यह भी बताया कि पूछताछ में यह भी पता लगाने को कोशिश की जाएगी कि क्या मामले में शामिल दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे को मिले उपहारों के बारे में जानती थीं या नहीं। बता दें कि सितंबर-अक्टूबर 2021 में, प्रवर्तन एजेंसी के सामने नोरा फतेही ने अपने बयान दर्ज कराए थे, जहां अभिनेत्री ने कथित ठग सुकेश और उसकी अभिनेता पत्नी लीना से उपहार लेने की बात स्वीकार की थी।

विज्ञापन
Delhi Police To Interrogate Actress Jacqueline Fernandez in Sukesh Chandrashekhar Money Laundering Case
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी चार्जशीट में आरोपी नामित किया है। एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि अभिनेत्री जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में शामिल होने के बारे में पता था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए उसके साथ वित्तीय लेनदेन किया। बता दें कि इससे पहले जैकलीन ने 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को अपने बयान दर्ज कराते हुए यह बात स्वीकार की थी कि उन्होंने सुकेश से कई महंगे उपहार लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed