फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: करण, आमिर या शाहरुख...केआरके की गिरफ्तारी का जिम्मेदार कौन? कमाल ने खुद ट्वीट कर बताई सारी हकीकत

Wed, 14 Sep 2022 10:00 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 14 Sep 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar Aamir Khan Shahrukh Khan Kamaal R Khan aka KRK tweet about his arrest goes viral
आमिर, केआरके और करण - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल आर खान उर्फ केआरके को पिछले दिनों एक विवादित ट्वीट की वजह से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद और करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई ब्रह्मास्त्र के रिलीज से पहले हुई इस गिरफ्तारी ने सबको हैरान कर दिया।सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स केआरके के लिए न्याय की मांग कर रहे थे तो कुछ करण जौहर और आमिर खान को इसका मास्टर माइंड बता रहे थे। वहीं अब केआरके ने जेल से बाहर आने के बाद अपनी गिरफ्तारी के पीछे की सच्चाई पर से पर्दा हटाया है। 

Karan Johar Aamir Khan Shahrukh Khan Kamaal R Khan aka KRK tweet about his arrest goes viral
केआरके, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने लिखा...
स्व-घोषित आलोचक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने हाल ही में ट्वीट कर लिखा, 'कई लोग कह रहे हैं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था। नहीं, यह सच नहीं है। करण जौहर, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार, इन सभी का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना देना नहीं है।

 
Karan Johar Aamir Khan Shahrukh Khan Kamaal R Khan aka KRK tweet about his arrest goes viral
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

जेल में ऐसे बीते केआरके के दस दिन
वहीं, मंगलवार को केआरके ने अपनी हालत के बारे में बताते हुए ट्वीट किया। कमाल आर खान ने लिखा था, 'मैंने लॉकअप में 10 दिन सिर्फ पानी पी-पीकर गुजारे हैं। ऐसे में मेरा वजन भी 10 किलो कम हो गया है।'




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Aamir Khan Shahrukh Khan Kamaal R Khan aka KRK tweet about his arrest goes viral
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों जेल गए थे केआरके?
बता दें कि केआरके को साल 2020 में किए गए एक ट्वीट को लेकर हिरासत में लिया गया था। उस ट्वीट में केआरके ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा उन्हें 2019 में लगाए गए फिटनेस ट्रेनर के साथ छेड़छेड़ के आरोप के चलते भी जेल में रहना पड़ा था। फिलहाल उन्हें जमानत मिल गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed