{"_id":"6317a0c9d179b13d2c47ccc6","slug":"brahmastra-advance-booking-latest-updates-ranbir-kapoor-alia-bhatt-amitabh-bachchan-akkineni-nagarjuna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार 'ब्रह्मास्त्र', अब तक एडवांस बुकिंग में बिके इतने करोड़ के टिकट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार 'ब्रह्मास्त्र', अब तक एडवांस बुकिंग में बिके इतने करोड़ के टिकट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कूपर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज से पहले मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग के साथ अपने कमाई की शुरुआत कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के हिंदी वर्जन के अब तक 198609 टिकट बिक चुके हैं। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मास्त्र के थ्री-डी के 175365 टिकट, आईमैक्स के 15229, और टू-डी के 8015 टिकट अब तक बिक चुके हैं। इन टिकटों से अगर कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 6.98 करोड़ रुपयों का बिजनेस कर चुकी है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं फिल्म तेलुगू में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। तेलुगू वर्जन में इस फिल्म के थ्री डी में 11595 टिकट और टू-डी में 6192 टिकट बिक चुके हैं। इनसे फिल्म की अब तक 29 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। तमिल भाषा में फिल्म के अब तक 83 हजार के टिकट बिक चुके हैं। वहीं, फिल्म के एडवांस बुकिंग से हुई ओवर ऑल कमाई की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने 7.28 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बॉलीवुड में इस साल एडवांस बुकिंग के कलेक्शन का रिकॉर्ड कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 के नाम था। लेकिन अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ने कार्तिक की फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं ब्रह्मास्त्र को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी अहम भूमिका निभाई है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।