फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: बैकलेस ड्रेस पहनकर उर्फी ने पार कीं बोल्डनेस की हदें, देखकर हैरान रह गए लोग

Wed, 07 Sep 2022 12:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 07 Sep 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Urfi Javed new look in Green Backless dress goes viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें अपने कपड़ो के साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग के लिए जाना जाता है। कई बार इसी वजह से वह ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा पहन लिया जिसके बाद वह चर्चा के केंद्र में आ गईं। नई ड्रेस में उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी है। उनके इस लुक को देखकर हर कोई हैरान है।  

Urfi Javed new look in Green Backless dress goes viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर उनका नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्फी किसी इवेंट में शिरकत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह काफी बोल्ड ड्रेस में दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने ग्रीन कलर की बैकलेस शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्हें डार्क मेकअप किया हुआ है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हाई हील्स पहन रखी हैं। इस इवेंट के दौरान उर्फी अपने कपड़ों पर किए कमेंट की वजह से भड़क गईं। उन्होंने कहा कि जब मैं झलक दिखला जा 10 के सेट पर गई थी तब तुम लोगों में से किसी एक बंदे में कमेंट किया था आज ढंग के कपड़े पहन कर आई है। उन्होंने कहा, ‘गाइज मैं ये सब करने नहीं आई हूं। तुम्हें अगर कपड़ों पर कमेंट करना है ना तो अपनी गर्लफ्रेंड, अपनी बहन और मां पर जाकर करो। मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं करेगा आज के बाद... किसी ने फिर से ऐसे कमेंट किया तो मैं... मैं तुम सबकी बहुत रेस्पेक्ट करती हूं और बदले में मैं वही उम्मीद करती हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Urfi Javed new look in Green Backless dress goes viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

जहां एक ओर फैंस को उर्फी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ लोग उन्हें इस ड्रेस की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी इस ड्रेस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कभी तो कुछ ढंग का पहन लिया करो।' एक और यूजर ने लिखा, 'कितनी गरीब है ये बेचारी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कोई ऐसी ड्रेस पहनकर ऐसे कैसे कहीं जा सकता है?' इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स उर्फी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed new look in Green Backless dress goes viral on internet
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी की वजह से सुर्खियों में आई थीं। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया था। शो के बाद उर्फी की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए लगातार कुछ न कुछ पोस्ट किया करती हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 35 लाख लोग फॉलो करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed