फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: कोई बना योग टीचर तो कोई ओटीटी से कमा रहा नाम, जानें अब क्या करते हैं सुपरहिट फिल्मों के ये सितारे

Tue, 06 Sep 2022 11:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 06 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

मनोरंजन जगत में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों और सीरियल से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई। हालांकि सुपरहिट फिल्में और शोज देने के बाद भी यह कलाकार इंडस्ट्री में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए। 

विज्ञापन
Where Are These Famous Celebrities And Tv Stars Living Check Names Details In Hindi
bollywood Stars - फोटो : Social media

मनोरंजन जगत में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों और सीरियल से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई। हालांकि सुपरहिट फिल्में और शोज देने के बाद भी यह कलाकार इंडस्ट्री में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए। इन कलाकारों को इंडस्ट्री में कभी भी वह मुकाम भी नहीं मिला जो अक्सर हिट फिल्में करने के बाद कई कलाकारों को हासिल होता है। ऐसे में मनोरंजन जगत में मिली असफलता के बाद कई कलाकार जहां भारत से दूर विदेशों में रह रहे हैं तो वहीं कई अब डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी पहचान बना रहे हैं। तो आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की ऐसी ही कुछ कलाकारों के बारे में-

Where Are These Famous Celebrities And Tv Stars Living Check Names Details In Hindi
aryan vaid - फोटो : aryan vaid

आर्यन वैद

इस लिस्ट में पहला नाम अभिनेता आर्यन वैद का है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके आर्यन एक समय इंडस्ट्री में जाना- माना नाम थे। अपने लुक्स और बेहतरीन अभिनय की वजह से उन्होंने दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन समय के साथ इनकी यह लोकप्रियता कम होती गई और अब आर्यन वैद भारत से दूर अमेरिका में अपना जीवन बिता रहे हैं।

Where Are These Famous Celebrities And Tv Stars Living Check Names Details In Hindi
नकुल कपूर - फोटो : File Photo

नकुल कपूर

फिल्म तुमसे अच्छा कौन है में मुख्य किरदार की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता नकुल कपूर बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अपने क्यूट लुक से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले नकुल ने बॉलीवुड फिल्म हो गई है मोहब्बत तुमसे और आजा मेरे यार जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ खास मुकाम हासिल ना करने की वजह से नकुल इन दिनों कनाडा में शिफ्ट हो चुके हैं और वहां एक योगा इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Where Are These Famous Celebrities And Tv Stars Living Check Names Details In Hindi
पूरब कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

पूरब कोहली

बॉलीवुड की कई हिट- सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके पूरब कोहली ने टीवी एक्टर के रूप में भी काफी शोहरत हासिल की। बॉलीवुड की फिल्में जैसे रॉक ऑन, रॉक ऑन 2, जल आदि में नजर आ चुके पूरब इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाली सीरीज में अपनी नई पहचान बना रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए क्रिमिनल जस्टिस 3 में नजर आ रहे पूरब कोहली इससे पहले आउट ऑफ लव नाम की मशहूर सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। एक्टर मौजूदा समय में अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं, लेकिन वह वहां से भी लगातार कई वेब सीरीज पर भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Where Are These Famous Celebrities And Tv Stars Living Check Names Details In Hindi
जुगल हंसराज - फोटो : instagram/thejugalhansraj

जुगल हंसराज

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म मोहब्बतें और पापा कहते हैं जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता जुगल हंसराज भी इंडस्ट्री में कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए। अपने चार्मिंग लुक से लड़कियों को दीवाना बनाने वाले जुगल ने असल जिंदगी में अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन संग शादी रचाई और शादी के बाद ही वह परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गए। वर्तमान में एक्टर जुगल प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed